नागपुर में प्लास्टिक बोरियों के गोदाम में भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Old Bhandara Road Fire Nagpur: नागपुर के ओल्ड भंडारा रोड स्थित प्लास्टिक बोरियों के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। 10 दमकल गाड़ियों और 24 जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Nagpur Plastic Factory Fire
प्लास्टिक बोरियों में भीषण आगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रविवार सुबह 7:36 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली।

  • आग बुझाने के लिए कुल 10 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए।

  • करीब दो दर्जन दमकल अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला।

  • प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैली और बुझाने में परेशानी हुई।

  • घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Nagpur Plastic Factory Fire: नागपुर शहर ओल्ड भंडारा रोड स्थित छोटे कारखाना क्षेत्र में प्लास्टिक बोरियों के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह 7:36 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक कुल 10 दमकल वाहनों को घटनास्थल की ओर भेजा गया। अग्निशमन विभाग के करीब 2 दर्जन अधिकारियों और कर्मियों ने मोर्चा संभाला। घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, जानकारी के अनुसार वर्धमाननगर क्षेत्र में ओल्ड भंडारा रोड पर हरिहर मंदिर के पीछे प्लास्टिक मटेरियल तैयार करने का कारखाना है।

रविवार की सुबह गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग भड़क गई। गोदाम में प्लास्टिक मटेरियल भरा होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

जूझते रहे दमकल जवान

प्लास्टिक में आग लगी होने के कारण लपटों पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्लास्टिक का ज्वलनशील सामान बार-बार आग पकड़ रहा था, जिससे आग पूरी तरह बुझाने में दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि दमकल विभाग की लगातार कार्रवाई से आग के फैलाव पर नियंत्रण पा लिया गया।

Nagpur Plastic Factory Fire
नागपुर के सराफा बाजार में दहशत! 10 लाख की फिरौती के लिए 10 व्यापारियों को धमकी

आसमान में धुएं का विशाल गुब्बार

आग का विकराल रूप देख इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसमान में काले धुएं का विशाल गुब्बार फैल गया।

आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुब्बार कई किमी दूर से ही नजर आ रहा था। आनन-फानन में प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।

आग की गंभीरता को देखते हुए एक के बाद एक ताबड़तोड़ 10 दमकल वाहन रवाना किए गए।