Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

OBC धमकियों से नहीं डरते, नागपुर में गरजे वडेट्टीवार, छगन भुजबल ने महामोर्चा को दिखाई पीठ

Nagpur News: मराठा आरक्षण का 2 सितंबर को सरकार द्वारा लागू किया गया जीआर रद्द करने की मांग को लेकर ओबीसी नेता विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से संविधान चौक तक ओबीसी महामोर्चा निकाला।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 11, 2025 | 06:56 AM

ओबीसी महामोर्चा (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

OBC Protest: नागपुर में कांग्रेस ने यशवंत स्टेडियम से संविधान चौक तक ओबीसी महामोर्चा निकाला गया। संविधान चौक पर सभा में परिवर्तित हुए मोर्चा में उन्होंने कहा कि हम मराठा समाज के विरोधी नहीं हैं। उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। जब मराठा समाज को ईडब्ल्यूएस का आरक्षण मिला तो हमने समर्थन दिया। मराठाओं को स्वतंत्र आरक्षण दिया जाना चाहिए लेकिन उन्हें ओबीसी कोटे से ही वह चाहिए, यह जिद है और इसका हम विरोध करते हैं।

उन्होंने मनोज जरांगे की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम किसी की धमकियों से नहीं डरते और हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सवाल किया कि ओबीसी समाज के लोगों को एक प्रमाणपत्र के लिए वर्ष लगता है और इधर मराठा समाज को एक घंटे में प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। यह अन्याय नहीं है क्या?

ओबीसी में घुस रहे मराठा

वडेट्टीवार ने कहा कि ओबीसी समाज में अब मराठा समाज घुस रहा है। वह समाज पहलवान है। हिन्द केसरी रहा मराठा समाज और दूसरी ओर ओबीसी समाज जो कुपोषित है, उनके सामने ओबीसी कैसे टिकेंगे। इसलिए यह ओबीसी के अस्तित्व की लड़ाई है। एक ओर सरकार कह रही है कि ओबीसी आरक्षण को धक्का नहीं लगेगा और दूसरी ओर घुसपैठ हो रही है।

#LIVE : सकल ओबीसी महामोर्चा l नागपुर https://t.co/j2Ppa443Fo — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) October 10, 2025

चेतावनी दी कि नागपुर का मोर्चा तो एक झांकी है। अगर अन्याय किया तो आंदोलन और तीव्र किया जाएगा। महायुति सरकार पर सवाल दागा कि क्या सिर्फ जरांगे के भरोसे पर सरकार बनाई है। सकल ओबीसी समाज ने भी साथ दिया। उसे सरकार भूल गई है। आज राज्य में ओबीसी युवाओं की आत्महत्या शुरू हो गई है।

सहकार मंत्री को लिया आड़े हाथ

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा में अतिवृष्टि से किसान तबाह हो गए हैं और सहकार मंत्री कहते हैं कि किसानों को कर्जमाफी की आदत लग गई है। चुनाव में कर्जमाफी का आश्वासन देते हैं और मुकर जाते हैं। इससे सरकार की नीयत दिख रही है। यह सरकार समाजों में झगड़ा और दूसरी ओर किसानों को भीख मांगने में लगा रही है। किसान इस सरकार को उसकी जगह दिखाएंगे।

जय ओबीसी, जय संविधान के लगे नारे

विदर्भ ही नहीं राज्य के विविध क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ओबीसी बांधव महामोर्चा में शामिल होने पहुंचे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब यशवंत स्टेडियम से मोर्चा निकला। सभी के हाथों में पीले झंडे और सिर पर पीली टोपी देख ऐसा लगा रहा था कि पीली नदी बह रही हो। समाजबांधव जय ओबीसी, जय संविधान… 2 सितंबर का जीआर रद्द करो… के नारे लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें – सीएम के देखकर लौटते ही मासूम की गई जान, बच्चों की मौतों पर CM मोहन यादव ने पल्ला झाड़ा

भुजबल ने दिखाई पीठ

ओबीसी नेता छगन भुजबल के इस मोर्चा में शामिल होने की चर्चा समाजबांधवों में थी लेकिन वे नहीं आए। दरअसल, सरकार में शामिल सभी पार्टियों के ओबीसी नेताओं ने इस महामोर्चा से दूरी बना रखी थी जिससे समाज के पदाधिकारियों में नाराजगी भी दिखी। समाज के लिए कार्य करने वाले पदाधिकारियों अवंतिका लेकुरवाले, मनोहर धोंडे, भूषण करडेले, विलास काले, मंगेश ससाणे आदि को अपने विचार रखने का अवसर दिया गया। किसी पार्टी नेता को भाषण से दूर रखा गया था।

  • यशवंत स्टेडियम से संविधान चौक तक मोर्चा का रहा छोर
  • 30 से 40 हजार समाजबांधवों के शामिल होने का अनुमान
  • हाथों में लिये थे अनेक महापुरुषों के कटआउट्स
  • पुलिस का सराहनीय बंदोबस्त, सारे पुलिस उपायुक्त ‘आन फील्ड’
  • रत्नागिरी, बीड़, मराठवाड़ा से पहुंचे समाजबांधव

Obcs not afraid threats vijay wadettiwar nagpur chhagan bhujbal turns back maha morcha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 06:56 AM

Topics:  

  • Chhagan Bhujbal
  • Maharashtra
  • Maharashtra Politics
  • Nagpur
  • Vijay Wadettiwar

सम्बंधित ख़बरें

1

दिवाली गिफ्ट किसानों के नाम, CM फडणवीस ने जारी किया 31,628 करोड़ का बाढ़ राहत पैकेज, 34 जिले शामिल

2

Maharashtra के किसानों के लिए सुनहरा मौका, अब हर साल मिलेगा ₹24,000 करोड़ का फायदा

3

RSS में थे फिर भी कांग्रेसी के लिए बनाते थे खाना, वो नेता जिसने सत्ता छोड़ बदली गांवों की दास्तान

4

हवाला रकम पर खाकी का खेल, 1.45 करोड़ गायब… DSP पूजा पांडे समेत 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.