-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- No Scholarship No Salary No Free Education Nagpur College Run By Taking Loans
स्कॉलरशिप नहीं, सैलरी नहीं, मुफ्त शिक्षा नहीं…, नागपुर में कर्ज लेकर कॉलेज चलाने की आई नौबत
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में कई कॉलेजों की हालत खराब हो चुकी है और कर्ज लेकर कॉलेज चलाने की नौबत आ गई है। कॉलेज अब कर्ज लेकर प्राध्यापकों सहित कर्मचारियों का वेतन कर रही हैं।

लड़कियों की शिक्षा (AI Generated Photo)
Nagpur News: बिना अनुदानित कॉलेजों की आर्थिक व्यवस्था छात्रों से मिलने वाली फीस पर निर्भर रहती है। फीस के अलावा आरक्षित वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति (ट्यूशन फीस) से ही प्राध्यापकों सहित कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य खर्च चलाया जाता है। सरकार ने पिछले वर्ष से उच्च शिक्षा हासिल करने वाली लड़कियों की पढ़ाई मुफ्त कर दी है। साथ ही लड़कियों से ट्यशून फीस नहीं वसूलने के भी आदेश हैं।
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा के बदले संस्थाओं को ट्यूशन फीस की रकम सरकार द्वारा दी जानी थी लेकिन वर्ष बीतने की कगार पर आने के बावजूद सरकार द्वारा लड़कियों के हिस्से की निधि जारी नहीं की गई। छात्रवृत्ति की रकम नहीं मिलने से कई कॉलेजों में प्राध्यापकों के वेतन रोक दिये गये हैं। कहीं 2 महीने तो कई जगह 5 महीने से वेतन नहीं मिला है।
बढ़ती जा रही प्रतिक्षा
हालांकि ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग की छात्राओं को पहले से ही छात्रवृत्ति मिलती है लेकिन नये आदेश के बाद ओबीसी सहित ईबीसी, वीजे, एनटी, ईडब्ल्यूएस वर्ग की छात्राओं के लिए 100 फीसदी शुल्क माफ कर दिया गया। इंजीनियरिंग कॉलेजों ने सरकार के आदेश का पालन किया। उम्मीद थी कि सरकार द्वारा जल्द ही छात्रवृत्ति की निधि जारी की जाएगी लेकिन अब तक प्रतीक्षा ही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
वैद्यकीय शिक्षा व संशोधन विभाग में अटकी फाइल
नागपुर सहित विदर्भ में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, नर्सिंग, फिजियोथेपी आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली लड़कियों की संख्या अधिक है। महाराष्ट्र हेल्थ यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित इन कॉलेजों ने शुरुआत में छात्राओं को फीस भरने को कहा। साथ ही यह भी बताया गया कि 2-3 महीने के बाद उन्हें फीस की रकम वापस मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें – लाडली ने काटा गरीबों का राशन, नहीं मिलेगा ‘आनंदाचा शिधा’!, शिवभोजन का बजट भी कट
उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश होकर वर्ष बीत रहा है लेकिन अब तक लड़कियों को उनकी फीस वापस नहीं मिली। इतना ही नहीं, आरक्षित वर्ग की लड़कियों की भी छात्रवृत्ति की रकम कॉलेजों को नहीं मिली है। यही वजह है कि प्राध्यापकों को वेतन देना मुश्किल हो रहा है।
कर्ज लेकर कॉलेज चलाने की नौबत
छात्रवृत्ति की रकम कॉलेजों के लिए बड़ा आधार होती है लेकिन समय पर निधि नहीं मिलने से संस्थाओं की हालत पतली हो गई है। कई संस्थाएं बाजार से कर्ज लेकर प्राध्यापकों सहित कर्मचारियों का वेतन कर रही हैं लेकिन यह सिलसिला अधिक दिनों तक नहीं चल सकता। नये सत्र की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। साथ ही हेल्थ यूनिवर्सिटी द्वारा नवंबर से वार्षिक परीक्षाएं ली जाएंगी। परिणाम घोषित होने के बाद छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश लेना पड़ेगा। यानी इस बार भी फीस भरने की नौबत आएगी। इस हालत में सरकार की योजना निरर्थक साबित हो रही है।
No scholarship no salary no free education nagpur college run by taking loans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














