- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Budget Preparation Round Of Marathon Meetings Going On In The Headquarters
मनपा: बजट तैयार करने माथापच्ची, मुख्यालय में चल रहा मैराथन बैठकों का दौर
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. नियमों के अनुसार भले ही 20 फरवरी तक मनपा आयुक्त का सुधारित और अगले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट पेश होना चाहिए लेकिन आमतौर पर हमेशा ही मार्च के तीसरे या अंतिम सप्ताह में बजट पेश होता रहा है लेकिन मनपा में स्थायी वित्तीय अधिकारी नहीं होने तथा वित्तीय अधिकारी का अन्य विभागों के साथ तालमेल नहीं होने के कारण कुछ परेशानियां जरूर उजागर हो रही है. अब बजट तैयार करने की दिशा में मुख्यालय में मैराथन बैठकों का सिलसिला शुरू होने की जानकारी सूत्रों ने दी. बताया जाता है कि सभी विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर संबंधित विभागों के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार विकास कार्यों का आकलन किया जा रहा है.
सत्ताधारी नहीं होने से सिरदर्दी नहीं
कुछ अधिकारियों का मानना है कि मनपा में सत्ताधारी नहीं होने के कारण इस वर्ष सिरदर्दी नहीं है. आमतौर पर जनप्रतिनिधियों की ओर से उनके प्रभागों में आवश्यक कामों के अनुसार निधि प्रावधान का दवाब होता है. अब लोगों से उनके क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांगे गए हैं जिससे नियोजित खर्च किया जा सकेगा. प्रशासन की ओर से भले ही कोई सिरदर्दी नहीं होने का हवाला दिया जा रहा हो, लेकिन परोक्ष रूप से प्रशासन को निर्देश मिलने की जानकारी सूत्रों ने दी. बताया जाता है कि मनपा में पदाधिकारी रहे कुछ वरिष्ठ पार्षदों की ओर से अभी भी उनके क्षेत्र में विकास के लिए निधि रखने की मांग प्रशासक से की जा रही है.
अब तक स्थायी वित्त अधिकारी नहीं
मनपा में प्रभारी के रूप में वित्त अधिकारी की ओर से जिम्मेदारी का वहन किया जा रहा है. विभागों से समन्वय कर आय और खर्च का आकलन करने के लिए अधिकारियों के बीच संवाद की निरंतरता की आवश्यकता है लेकिन स्थायी वित्त अधिकारी नहीं होने से मनपा को तमाम पेरशानियां झेलनी पड़ रही हैं. सूत्रों के अनुसार चूंकि मनपा आयुक्त इसके पूर्व भी बजट पेश कर चूके हैं, अत: उनके मार्गदर्शन में कामकाज तो हो रहा है लेकिन उसे स्थायी वित्त अधिकारी की तरह गति नहीं मिल पा रही है. सूत्रों के अनुसार भले ही कुछ मुद्दे रहे हो लेकिन अब बजट की प्रक्रिया शुरू की गई है. विभाग प्रमुखों को भी प्रस्ताव देने के निर्देश दिए जा चुके हैं. संभवत: मार्च के अंत या अप्रैल में बजट पेश होने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
कोपरगांव नगर पालिका बैठक में 29 विकास प्रस्तावों पर मुहर, पानी, CCTV और प्लास्टिक बैन पर बड़े फैसले
विदर्भ में 3 नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, नागपुर-गोंदिया-गड़चिरोली-चंद्रपुर की कनेक्टिविटी बदलेगी, जानें पूरा रूट
नागपुर अस्पतालों में पार्किंग के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, अब चार गुना जुर्माना
Nmc budget preparation round of marathon meetings going on in the headquarters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Padma Awards 2027: उत्कृष्ट व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, जयकुमार रावल की अध्यक्षता में बनेगी सूची
Apr 25, 2026 | 07:39 AMकोल्हापुर विवाद, संजय गायकवाड़ की बर्खास्तगी की मांग तेज, Shahu Maharaj का कड़ा रुख
Apr 25, 2026 | 07:38 AMWorld Malaria Day 2026: अब खत्म होगा मलेरिया का खौफ! जानें वो नई तकनीकें जो बनेंगी मच्छरों का काल
Apr 25, 2026 | 07:32 AM25 अप्रैल का इतिहास: तबाही के जख्म आज भी ताजा, 8 हजार मौतें; 21 हजार घायल… 2015 का दर्दनाक नेपाल भूकंप
Apr 25, 2026 | 07:30 AMNandurbar News: पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक रूप, गुस्से में जलाया ससुराल और पड़ोसी का घर
Apr 25, 2026 | 07:22 AMविधायक संजय गायकवाड़ की अभद्र टिप्पणी पर कोल्हापुर में आक्रोश, रोहित पवार ने दी आंदोलन की चेतावनी
Apr 25, 2026 | 07:14 AMनवभारत संपादकीय: बढ़ती आबादी, बढ़ेंगी सीटें? परिसीमन के साथ सांसद-विधायकों की संख्या और पेंशन बोझ पर बहस तेज
Apr 25, 2026 | 07:14 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














