इतने जल्दी रिटायर नहीं होंगे नितिन, बोले-युवाओं प्रोत्साहन दो तो खबर छपती है कि गडकरी रिटायर होंगे

Nitin Gadkari Statement: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एग्रोविजन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने रिटायरमेंट की अटकलों पर मजाकिया अंदाज में मीडिया पर कटाक्ष किया।
nitin gadkari retirement rumours media agrov​​ision nagpur
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नितिन गडकरी ने कहा कि युवाओं को बुलाने की बात करते ही मीडिया में उनके रिटायरमेंट की खबरें छपने लगती हैं।

  • उन्होंने स्पष्ट किया कि नई पीढ़ी को अवसर देना और जिम्मेदारी सौंपना उनका उद्देश्य है।

  • गडकरी ने एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ज्ञान और अनुभव पहुंचाने को समय की मांग बताया।

Nitin Gadkari In Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी कार्यशैली के साथ ही बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। एग्रोविजन की प्रेस-परिषद चल रही थी और इसी बीच उन्होंने यह कहकर मीडिया पर कटाक्ष किया कि 'मैं कहता हूं कि अब युवाओं को बुलाओ तो आप लोग झूठी खबर छापते हो कि गडकरी रिटायर होने वाले हैं।' उनकी इस टिप्पणी पर मौजूद लोगों में हंसी के ठहाके गूंज उठे।

गडकरी ने कहा कि उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देना और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक अनुभव एवं ज्ञान का हस्तांतरण करना है लेकिन मैं जब भी युवाओं को अवसर देने की बात करता हूं तो कयास लगाए जाने लगते हैं कि गडकरी रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि आपकी पीढ़ी अपना काम करती रहेगी और मैं अपना काम करता रहूंगा।

nitin gadkari retirement rumours media agrov​​ision nagpur
गोंदिया में मक्का की खेती की ओर बढ़ा किसानों का रुझान, उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य

राजनीतिक संन्यास को लेकर दिया बयान

नितिन गडकरी ने कहा कि जब मैंने पानी के क्षेत्र में काम शुरू किया था तब से अब तक मेरी उम्र 26 साल बढ़ गई है, इसलिए अब मैं कहता हूं कि युवा लोगों को बुलाओ। बताते चलें कि गडकरी अपने भाषणों में अक्सर पार्टी, संगठन सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं व नई प्रतिभाओं को मौका दिए जाने की बाते करते हैं। गडकरी ने अपने अंदाज में साफ संकेत दिया कि युवाओं को आगे लाने की उनकी बात को राजनीतिक संन्यास से जोड़ना गलत है।

nitin gadkari retirement rumours media agrov​​ision nagpur
भंडारा में भीषण सड़क हादसा, एसटी बस से टकराई बाइक, बाल-बाल बचे 50 यात्री, 24 वर्षीय युवक की मौत

नई पीढ़ी तक अनुभव का हस्तांतरण

गडकरी ने कहा कि अब समय की मांग है कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ज्ञान और अनुभव का हस्तांतरण किया जाए। यह एक सतत प्रक्रिया है। कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज, गांव, गरीब, मजदूर और किसानों के हित में हैं। जिस तरह पहले की पीढ़ी ने इस दिशा में काम किया उसी तरह वर्तमान पीढ़ी को भी इस काम को आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने एग्रोविजन के पिछले 17 वर्षों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन वर्षों में विदर्भ में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्र में मदर डेयरी की शुरुआत हुई और दूध उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।