गोंदिया में मक्का की खेती की ओर बढ़ा किसानों का रुझान, उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य

Gondia Maize Production: गोंदिया जिले की अर्जुनी मोरगांव तहसील में सूखे की स्थिति के चलते किसान रबी सीजन में मक्का की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं।
gondia arjuni morgaon maize production target 2 lakh quintal
गोंदिया मक्का उत्पादन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अर्जुनी मोरगांव तहसील में इस वर्ष मक्का उत्पादन दोगुना करने की तैयारी है।

  • कम पानी की जरूरत के कारण किसान धान के बजाय मक्का की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं।

  • पिछले रबी सीजन में तहसील में करीब एक लाख क्विंटल मक्का उत्पादित हुआ था।

Arjuni Morgaon Maize Farming: इस वर्ष क्षेत्र में बनी सूखे की स्थिति को देखते हुए किसान अब कम पानी में होने वाली वैकल्पिक फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में अर्जुनी मोरगांव तहसील के किसानों ने रबी सीजन में मक्का की खेती को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष तहसील में करीब एक लाख क्विंटल मक्का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष उत्पादन को दोगुना कर दो लाख क्विंटल तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

दीपावली के बाद किसानों ने खेतों की मशागत कर मक्का बुआई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तहसील में धान प्रमुख फसल है, लेकिन इसकी खेती के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। वहीं, धान के बाजार भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण किसान अब वैकल्पिक नकदी फसलों की तलाश कर रहे हैं। मक्का अपेक्षाकृत कम पानी में तैयार होने वाली फसल है और बाजार में इसकी अच्छी मांग भी है।

दो प्रमुख जलाशय

यही वजह है कि किसानों का रुझान तेजी से मक्का की खेती की ओर बढ़ रहा है। तहसील में गोठणगांव स्थित इटियाडोह और नवेगांवबांध दो प्रमुख जलाशय हैं। लेकिन, शासन की जल नियोजन नीति के तहत इस वर्ष 50 प्रश. जल भंडारण आरक्षित रखे जाने से सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी पर मर्यादा आई है। इटियाडोह जलाशय से अर्जुनी मोरगांव तहसील के लिए करीब 5 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र का जल नियोजन किया गया है।

gondia arjuni morgaon maize production target 2 lakh quintal
गड़चिरोली से नागपुर और चंद्रपुर के लिए दौड़ीं ई-शिवाई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद

वहीं, नवेगांवबांध जलाशय से भी निर्धारित जल भंडारण की सीमा में सिंचाई का नियोजन किया गया है। ऐसे में नहरों के पानी पर निर्भर किसानों की तुलना में बोरवेल और पंप के माध्यम से सिंचाई की सुविधा रखने वाले किसान मक्का की खेती को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।

कुल मिलाकर, सूखे की परिस्थिति में कम पानी की आवश्यकता, नकदी फसल का विकल्प और इथेनॉल उद्योग में बढ़ती मांग को देखते हुए अर्जुनी मोरगांव तहसील में मक्का की खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनती नजर आ रही है। कृषि विभाग का समय पर मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने पर इस वर्ष तहसील में दो लाख क्विंटल मक्का उत्पादन का लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है।

gondia arjuni morgaon maize production target 2 lakh quintal
गड़चिरोली से नागपुर और चंद्रपुर के लिए दौड़ीं ई-शिवाई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

इथेनॉल उद्योग से बढ़ी मक्का की मांग

मक्का के बाजार भाव भी किसानों को आकर्षित कर रहे हैं। वर्तमान में खुले बाजार और कृषि उपज मंडियों में मक्का को 2,500 से 2,800 रु. प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है। इस वर्ष धान के भाव भी संतोषजनक हैं, लेकिन मक्का की औद्योगिक मांग किसानों के लिए बेहतर अवसर बनकर उभरी है। विशेषकर इथेनॉल उत्पादन में मक्का का बड़े पैमाने पर उपयोग होने से आने वाले दिनों में इसकी मांग और बाजार भाव में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

कृषि विभाग की जिम्मेदारी बढ़ी

सावरटोला सरपंच युवराज तरोणे ने कहा कि तहसील में मक्का का रकबा और उत्पादन बढ़ने की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। किसानों को उन्नत किस्मों का चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट व रोग नियंत्रण तथा फसल प्रबंधन की जानकारी समय पर मिलना जरूरी है। इसके लिए कृषि विभाग गांव स्तर पर बैठकें आयोजित कर मक्का उत्पादक किसानों को प्रत्यक्ष खेतों में मार्गदर्शन दे। साथ ही आवश्यक कृषि सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें।