Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैंसर रजिस्ट्री में एनजीओ की भूमिका अहम: नागपुर में जुटे 50 संगठनों के प्रतिनिधि, डेटा संकलन पर किया मंथन

  • Author By BHARAT SING | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 19, 2026 | 02:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Cancer Registry News: कैंसर रजिस्ट्री गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भूमिका को लेकर राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में बैठक आयोजित की गई। इसमें करीब 50 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

कैंसर रिलीफ सोसायटी के सचिव अनिल मालवीय ने कहा कि कैंसर से जुड़े आंकड़ों के संकलन और मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों व सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में श्रीरंग गणेशे ने पीबीसीआर के अंतर्गत संचालित कैंसर रजिस्ट्री की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कैंसर नियंत्रण और अनुसंधान के लिए सटीक डेटा रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग की मौत, साकोली के एकोडी बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, ग्रामीण भयभीत

वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महंगी कार से पशु चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 15.30 लाख का माल बरामद

सिरोंचा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत: होटलों में चूल्हे पर पक रहा खाना, ठप हो रहा होटल व्यवसाय

RTMNU कराटे टीमें घोषित: भोपाल में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में नागपुर विवि के खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती

महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, वर्धा की पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा गुप्ता ने कैंसर रजिस्ट्री के महत्व को रेखांकित करते हुए इसमें एनजीओ की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि एनजीओ जागरूकता बढ़ाने, प्रारंभिक जांच को प्रोत्साहित करने और समुदाय स्तर से कैंसर मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसके पश्चात डॉ. अनुपमा गुप्ता एवं डॉ. करतार सिंह ने प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर सुझाव लिए।

बैठक में सुरेश केवलरमानी, महेंद्र सेठ, सचित परुलकर, डॉ. प्रशांत सोमकुवर, डॉ. मधुकर खेरडे, डॉ. सचिन गाथे, डॉ. गहुकर, डॉ. जितेंद्र साहू और डॉ. सुधीर मंगरुलकर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मी राऊत ने किया, जबकि डॉ. बी.के. शर्मा के मार्गदर्शन में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Ngos play a crucial role in cancer registries representatives from 50 organizations gathered in nagpur to discuss data collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2026 | 02:45 PM

Topics:  

  • Maharahstra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.