RTMNU कराटे टीमें घोषित: भोपाल में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में नागपुर विवि के खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती
नागपुर विवि की महिला और पुरुष कराटे टीमों की घोषणा, भोपाल में प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
Nagpur University News: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) की महिला और पुरुष कराटे टीमों की घोषणा कर दी गई है। दोनों टीमें भोपाल (मप्र) स्थित एसएजीई विश्वविद्यालय, कटारा एक्सटेंशन में आयोजित दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
महिला प्रतियोगिता 16 से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई, जो अब संपन्न हो चुकी है। ऐसे में नागपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम के प्रदर्शन और परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं, पुरुष प्रतियोगिता 18 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है।
दोनों टीमों के साथ डॉ. जाकिर खान, पंकज खंडागले, इमैन्युएल फिलिप, सचिन लोखंडे, प्रशिक्षक वैदेही शेंडे और जगदीश मानकर मार्गदर्शन हेतु जुड़े रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर, कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे, क्रीड़ा एवं शारीरिक शिक्षण विभाग के संचालक डॉ. संभाजी भोसले तथा प्राचार्य डॉ. विवेक अवसरे ने चयनित खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
महिला टीम
काता वैयक्तिक वर्ग में प्रांजल पाटिल का चयन हुआ है। कुमिते में 45 किग्रा में अचल बोकड़े, 50 किग्रा में प्रांजल पाटिल, 55 किग्रा में कृतिका राठोड़, 61 किग्रा में पायल कोरे, 68 किग्रा में गायत्री अवसरे और काजल येलणे शामिल हैं।
काता टीम में साक्षी नागरकर, तृप्ति लांजेवार, ईशा मरासकोले और ऋषिका निरंजन को स्थान मिला है, जबकि कुमिते टीम में संजना ठाकुर, अनुश्री पटेल, चांदनी विश्वकर्मा और भाविका मरसकोल्हे शामिल हैं।
पुरुष टीम
वैयक्तिक काता वर्ग में मानस राऊत चयनित हुए हैं। कुमिते में 50 किग्रा में सरांश शाहू, 55 किग्रा में मानस राऊत, 60 किग्रा में आर्यन खोब्रागडे, 67 किग्रा में अजय आर. कान्हेरे, 75 किग्रा में हृतिक मुदलियार, 84 किग्रा में सुजल भांगे और अनिरुद्ध मोरे शामिल हैं।
काता टीम में मनीष बर्वेकर, मानस राऊत, अक्षत धरमठोक और आयुष पाठराबे को स्थान मिला है, जबकि कुमिते टीम में विधेय पाटिल व तन्मय सहित अन्य खिलाड़ियों का समावेश है।
