Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?

New Nagpur Project: महाराष्ट्र सरकार ने न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों को स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट देने का बड़ा फैसला किया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 26, 2026 | 06:44 PM

न्यू नागपुर प्रोजेक्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Nagpur Project Stamp Duty Waiver: महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। सरकार ने नागपुर के सुनहरे भविष्य यानी ‘न्यू नागपुर’ और ‘न्यू आउटर रिंग रोड’ प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

न्यू नागपुर प्रोजेक्ट और न्यू आउटर रिंग रोड के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) से जुड़ा एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे जमीन मालिकों और किसानों को सीधा फायदा पहुंचने वाला है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

कैबिनेट बैठक में क्या बड़ा फैसला हुआ?

कोई भी सरकार जब भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाती है, तो सबसे बड़ी चुनौती जमीन अधिग्रहण की होती है। न्यू नागपुर’ और न्यू आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने एक नया रास्ता चुना है। सरकार इन परियोजनाओं के लिए निजी जमीन मालिकों से सीधे बातचीत करके जमीन खरीदेगी।

सम्बंधित ख़बरें

MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद

बागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप

मंत्रिमंडळ बैठकीतील महत्त्वाचे निर्णय (संक्षिप्त)@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #CabinetDecision #मंत्रिमंडळनिर्णय pic.twitter.com/05z391xdsQ — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 26, 2026

आमतौर पर जमीन की खरीदी पर भारी-भरकम स्टाम्प शुल्क (Stamp Duty) और पंजीकरण शुल्क देना पड़ता है। लेकिन मंगलवार को हुई फडणवीस कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि पर स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क को पूरी तरह से माफ करने की मंजूरी दे दी है। यह राजस्व और स्टाम्प शुल्क विभाग की ओर से एक बड़ी रियायत है।

न्यू नागपुर प्रोजेक्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

किन इलाकों के लोगों को मिलेगा इसका फायदा?

यह छूट पूरे नागपुर के लिए नहीं, बल्कि विशेष रूप से उन इलाकों के लिए है जहां से यह प्रोजेक्ट गुजर रहा है। फिलहाल सीधे तौर पर बातचीत के जरिए जमीन खरीदने के लिए मौजे गोधनी और मौजे लाडगांव-रिठी क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। यह दोनों इलाके नागपुर जिले के हिंगना तालुका के अंतर्गत आते हैं। यहां के जिन निजी जमीन मालिकों की भूमि प्रोजेक्ट में जाएगी, उन्हें इस टैक्स छूट का सीधा लाभ मिलेगा।

न्यू नागपुर प्रोजेक्ट (सोर्स: AI)

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय

क्यों खास है न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट?

नागपुर तेजी से एक बड़े लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा है। न्यू नागपुर को एक मॉडर्न सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे मुख्य शहर पर आबादी का दबाव कम होगा। न्यू नागपुर प्रोजेक्ट के तहत, नागपुर जिले के हिंगना इलाके में मौजे गोधनी और मौजे लाडगांव में एक इंटरनेशनल बिजनेस और फाइनेंस सेंटर बनाया जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (NMRDA) की होगी। न्यू नागपुर प्रोजेक्ट का ऐलान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में पेश किए गए बजट 2026 में किया था।

Naveen Nagpur City Project 🏙️🇮🇳 Naveen Nagpur – International Business & Finance Center (IBFC) 🔹 Location: Nagpur
🔹 Promoted by: NMRDA
🔹 Investment: ₹11,300 crore
A new growth engine for Central India 🚀 pic.twitter.com/lwMy9sBoif — India Plus (@india_plus_) January 26, 2026

नागपुर शहर के चारों ओर 148 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड और उसके साथ चार आस-पास के ट्रांसपोर्ट हब (टर्मिनल) भी बनाए जाएंगे। न्यू आउटर रिंग रोड बनने से भारी वाहनों को शहर के अंदर नहीं आना पड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। इस फैसले से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाएगी, क्योंकि टैक्स छूट मिलने के कारण अब किसान और जमीन मालिक बिना किसी हिचकिचाहट के सरकार से सीधे बातचीत करने को तैयार होंगे।

New nagpur outer ring road project stamp duty waiver cabinet decision explainer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 06:44 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Cabinet Meeting
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.