जनता और पुलिस के बीच नया संवाद। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल की पहल और संकल्पना के अंतर्गत नागपुर शहर पुलिस दल ने नागरिकों से सीधा संवाद साधने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी ढंग से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू किया है।
इस चैनल के माध्यम से नागपुर के नागरिकों को पुलिस विभाग के कार्य, उनकी उपलब्धियां और जनहित में किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी डिजिटल रूप में आसानी से उपलब्ध होगी। यह मंच सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता को पुलिस की भागीदार बनाकर सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगा।
यह यूट्यूब चैनल न केवल पुलिस की जानकारी देने का माध्यम बनेगा, बल्कि नागरिकों को यह अवसर भी देगा कि वे सीधे पुलिस आयुक्त से संवाद कर सकें। सुझाव, प्रतिक्रियाएं या कोई महत्वपूर्ण जानकारी अब इस डिजिटल मंच के ज़रिए सीधे साझा की जा सकेगी।
पुलिस अधिकारियों और जवानों के सराहनीय कार्यों की कहानियां – उनके प्रेरणास्त्रोत, अनुभव और कार्य के पीछे की मानवीय झलक।
जनहित के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी – ट्रैफिक व्यवस्थापन, त्योहारों, जुलूसों या आंदोलनों के समय की एडवाइजरी और सुरक्षा व्यवस्था।
क्राइम स्टोरीज़ और उनके पीछे की जांच प्रक्रिया – कैसे अपराध का पता लगाया गया, किस कुशलता से कार्रवाई की गई और पुलिस की प्रतिबद्धता क्या रही।
मीडिया में मिली पहचान – समाचार पत्रों व अन्य मीडिया में पुलिस दल की उपलब्धियों की कवरेज।
सामाजिक जागरूकता अभियान – साइबर सुरक्षा, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागृति।
सेवाभावी संस्थाओं और नागरिकों का समाज में योगदान – जिनका समर्पण समाज और पुलिस के बीच की कड़ी बनता है।
नागपुर सिटी में हाई अलर्ट, इन संवेदनशील इलाकों में पुलिस की रहेगी पैनी नजर…