Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मनपा के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, महापौर के निर्देशों के बाद रफ्तार; सितंबर तक तैयार होगा भवन

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा का नया नगर भवन अब सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। शेष कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है और सितंबर तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 01, 2026 | 12:21 PM

नगर भवन, नागपुर मनपा,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Building: नागपुर मनपा में 4 वर्षों के प्रशासक राज के बाद में भले ही सत्ता के गलियारों में हलचल हो रही हो लेकिन नगर भवन का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण मजबूरीवश मनपा की सभाएं भट सभागृह में हो रही हैं। हालांकि महापौर ने पदभार संभालते ही नगर भवन का पहला दौरा कर कड़े निर्देश दिए थे किंतु केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कुछ सुधार के सुझाव दिए जाने के बाद अब इसे सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

यहां तक कि भीतरी की साज-सज्जा, साउंड सिस्टम और बैठने की व्यवस्था को भी उसी तर्ज पर अंजाम दिया जा रहा है। बहरहाल मनपा की टीम द्वारा सेंट्रल विस्टा का दौरा करने के बाद अब नगर भवन के बचे कार्यों को अंतिम मंजूरी दी जा चुकी है। यहां तक कि नगर भवन को पूरी तरह से तैयार होने के लिए सिंतबर तक की डेडलाइन भी तैयार की जा चुकी है।

खर्च में 10 से 15 प्रश की वृद्धि

अधिकारियों के अनुसार हाल ही में इंटेरियर डिजाइन और अन्य व्यवस्था को लेकर पदाधिकारी और तमाम अधिकारियों के अलावा ठेकेदार एजेंसियों की बैठक ली गई जिसमें सभी को उनके बचे कार्य को हरी झंडी भी दी गई है। बताया जाता है संशोधित डिजाइन और सागौन के विशेष काम के कारण निर्माण लागत में लगभग 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में अल्पसंख्यक विकास मंत्री सुनेत्रा पवार ने बुलाई मुस्लिम विधायकों की बैठक, रईस शेख ने रखीं 12 मांगें

अशोक खरात केस में नया मोड़, पत्नी कल्पना खरात फरार घोषित, 52 करोड़ के फर्जी खातों का खुलासा

नागपुर में 2.5 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, बड़े नेटवर्क का खुलासा; 7.5 किलो मेफेड्रोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

बार्शीटाकली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 मामले दर्ज, 1.12 लाख का माल जब्त

हालांकि मनपा के बजट में इसके लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है और राज्य सरकार से भी विशेष निधि प्राप्त होगी जिससे धन की कमी के कारण काम नहीं रुकेगा। पीएमसी को 8 दिनों के भीतर बढ़े हुए खर्च का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

काम की वर्तमान स्थिति सभागार का स्ट्रक्चरल काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि विद्युतीकरण और एसी का काम 10 प्रतिशत तक संपन्न है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सुझावों पर अमल करते हुए यहां विश्व स्तरीय डिजिटल एकॉस्टिक्स साउंड सिस्टम लगाने का काम 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

वर्तमान में मुख्य सभागार, प्रवेश द्वार और मंच पर सागौन की नक्काशी का काम तेजी से चल रहा है। ठेकेदार को 2 शिफ्ट में काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अगले 30 दिनों में लिफ्ट लगाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

बहुमंजिला, आधुनिक सुविधाओं से लैस इमारत

  • इस नई इमारत की संरचना 2 बेसमेंट और 4 मंजिलों वाली है।
  • निचले बेसमेंट में वीवीआईपी और महापौर के वाहनों के लिए प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्था होगी।
  • दूसरे बेसमेंट में मनपा सदस्यों, अधिकारियों के लिए पार्किंग और कार्यालय परिसर होगा।
  • पहली मंजिल पर 155 की क्षमता वाला सभागार है।
  • दूसरी मंजिल पर मुख्य सभागार होगा जिसमें 288 सदस्यों और 50 अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहीं पर महापौर, आयुक्त
  • और उपमहापौर के कार्यालय भी स्थित होंगे।
  • तीसरा मंजिल पर आगंतुकों और पत्रकारों के लिए 210 क्षमता वाली गैलरी बनाई गई है।
  • चौथी मंजिल तल पर कार्यालय, कैंटीन और एक खुली छत (ओपन टैरेस) की व्यवस्था है।
  • नया टाउन हॉल 6808.13 वर्गमीटर के भूखंड पर विस्तृत है।

दूसरे माले पर मुख्य सभागृह

शहर के विकास से जुड़े कई अहम फैसले पुराने टाउन हॉल में होने वाली सभाओं में लिए जाते रहे हैं लेकिन वहां केवल 150 नगरसेवकों के बैठने की ही व्यवस्था थी और अब वह पुराना भवन इतिहास बन चुका है। इसकी तुलना में नए टाउन हॉल की इमारत के दूसरे माले पर 1621.28 वर्गमीटर क्षेत्र में एक बेहद ही प्रशस्त मुख्य सभागृह बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में 2.5 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, बड़े नेटवर्क का खुलासा; 7.5 किलो मेफेड्रोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

इस नए सभागृह में 228 नगरसेवकों के बैठने की बेहतरीन व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इस सभागृह में 30 वरिष्ठ अधिकारियों के बैठने का भी इंतजाम रहेगा। इमारत के 16104 वर्गमीटर क्षेत्र वाले तीसरे माले पर शहर के प्रमुख पदाधिकारियों के कार्यालय होंगे। इनमें मेयर, डिप्टी मेयर, मनपा आयुक्त, सत्तापक्ष के नेता, नेता प्रतिपक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय शामिल होंगे। इसके अलावा सदन की कार्यवाही देखने के लिए 210 लोगों की क्षमता वाली एक दर्शक गैलरी का भी निर्माण किया जा रहा है।

New civic headquarters central vista nagpur municipal corporation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 12:21 PM

Topics:  

  • Development Project
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Nagpur News
  • Transport Minister Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.