Milk Price Hike: त्योहारों से ठीक पहले 9 महंगा हुआ दूध, जानिए मुंबई में 1 सितंबर से क्या होंगे नए रेट

Mumbai Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले मुंबई में दूध का बढ़ने जा रहा है। अब दूध 93 रुपए से बढ़कर 102 प्रति लीटर हाे जाएगा। दूध का नया रेट 1 सितंबर 2026 से लागू होगा।
Mumbai Milk Price Hike
मुंबई में खुले दूध के दाम बढ़ेप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Mumbai Milk Rate Increased: गणेशोत्सव, नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों की शुरुआत से ठीक पहले मुंबईकरों के घरेलू बजट पर बड़ा असर पड़ने वाला है। मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ ने 1 सितंबर 2026 से मुंबई में ताजा दूध के थोक भाव में सीधे 9 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। दूध का मौजूदा थोक भाव 93 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 102 रुपए प्रति लीटर कर दिया जाएगा।

जानिए क्यों बढ़ानी पड़ी दूध कीमतें

दूध उत्पादकों के अनुसार पिछले कुछ समय में पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है। पशु आहार की कीमतों में 25 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। दाना, तूरचुनी और चनाचुनी जैसे पशु आहार के साथ चारे और खली की कीमतें भी बढ़ गई है।

इसके अलावा दूध देने वाले पशुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है जिससे उत्पादकों की लागत बढ़ी है। मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए दूध का थोक भाव बढ़ाना आवश्यक हो गया था।

कब से लागू होगा दूध का नया भाव?

मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ के अनुसार भैंस के खुले दूध का थाेक दाम जो अभी 93 रुपए प्रति लीटर है वह बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। ये नए रेट 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगे। हालांकि यह थोक भाव है। इसलिए ग्राहकों को खुदरा बाजार में दूध किस कीमत पर मिलेगा, यह लोकल विक्रेताओं और वितरण लागत के आधार पर अलग हो सकता है।

चाय और डेयरी उत्पादों की कीमत पर भी पड़ेगा असर

मुंबई में दूध के थोक दामों में बढ़ोतरी का असर केवल घरों पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि दूध से बनने वाली मिठाई, चाय, दही और दूसरे डेयरी उत्पादों की लागत पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।

Mumbai Milk Price Hike
सर, बिस्किट ले सकता हूं..., कॉमेडियन समय रैना ने फडणवीस से मांगी परमिशन, तो हंस पड़े सीएम, देखें वायरल Video

पैकेट वाले दूध पर क्या होगा असर?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से खुले ताजा दूध के थोक बाजार के लिए है। अमूल या मदर डेयरी जैसे पैकेट वाले ब्रांडेड दूध की कीमतें संबंधित कंपनियां अपने अलग लागत ढांचे के आधार पर तय करती हैं। हालांकि, थोक बाजार में तेजी का असर जल्द ही पूरे डेयरी सेक्टर पर देखने को मिल सकता है।

गौरतलब है कि मुंबई में एक साल के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी है; इससे पहले फरवरी में भाव 91 रुपए से बढ़कर 93 रुपए हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com