नागपुर में दंपति के विवाद को छुड़ाने गए पड़ोसी की हत्या, गले पर चाकू से किया वार
नागपुर में दंपति के बीच चल रहा विवाद छुड़ाने गए पड़ोसी को पति ने गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात न्यू कामठी थानांतर्गत येरखेड़ा परिसर में हुई। मृतक पंकज नत्थूलाल सोलंकी (38) बताया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी महेश जीवनलाल उके (32) को गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: शुभम सोनडवले
प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में दंपति के बीच चल रहा विवाद छुड़ाने गए पड़ोसी को पति ने गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात न्यू कामठी थानांतर्गत येरखेड़ा परिसर में हुई। मृतक पंकज नत्थूलाल सोलंकी (38) बताया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी महेश जीवनलाल उके (32) को गिरफ्तार कर लिया।
पंकज मजदूरी करता था जबकि महेश कबाड़ का व्यवसाय करता है। पंकज गणेश लेआउट परिसर में किराये के मकान में दूसरे माले पर रहता था जबकि महेश पहले माले पर अपने परिवार के साथ रहता है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात 11।30 बजे महेश का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। महेश ने पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी ने मदद के लिए अपने भाई को बुलाया। साले के घर पहुंचते ही महेश ने उससे भी विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज और मारपीट करना लगा। साले ने भी उसका प्रतिकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
कार में चोरी की गई गाय, कटने से बची: नागपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; CCTV से खुला राज
ड्यूटी कर रहे RTO इंस्पेक्टर को सरेआम दी गालियां, गाड़ी छोड़ने के लिए फर्जी केस में फंसाने की धमकी
Nagpur Crime News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
Nagpur Crime News: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी का खौफनाक कदम, शादी के मंडप पर फेंका पेट्रोल बम
इसी बीच महेश ने बौखलाकर किचन का चाकू उठा लिया। वह साले को मारने की कोशिश कर ही रहा था कि पत्नी ने मदद के लिए चीख-पुकार की। आवाज सुनकर पंकज मदद के लिए उनके घर पर गया। उसने महेश को समझाने का प्रयास किया लेकिन महेश कुछ सुनने को तैयार नहीं था। इसी बीच महेश ने पंकज की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। खून की धार लग गई और पंकज वहीं गिर गया।
पंकज के परिजन मदद करने आए तो वह जमीन पर पड़ा था। तुरंत उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही न्यू कामठी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पूरा घटनाक्रम सामने आया और पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया।
