नागपुर मनपा का कड़ा रुख: बैठक में पार्षदों ने जताई आपत्ति, तो अचानक शुरू हुई सफाई कर्मियों की गिनती

Nagpur Municipal Corporation: नेहरूनगर जोन में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति जांच के आदेश से हड़कंप मच गया। पार्षदों की शिकायत पर मनपा आयुक्त ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Nagpur Municipal Corporation's firm stance: A sudden headcount of sanitation workers was initiated after councilors raised objections during the meeting.
नागपुर मनपा, सफाई कर्मचारी, (साेर्स: एआई फोटो)
Updated on

Nagpur Municipal Corporation Sanitation Workers: नागपुर जिले में शुक्रवार को दोपहर के वक्त नेहरूनगर जोन में उस समय सफाई कर्मचारियों में अचानक खलबली मच गई, जब सफाई कर्मचारियों को गिनती के लिए हाजिर होने की चेतावनी दी गई। आलम यह था कि इसकी खबर लगते ही सफाई कर्मचारियों में भागम-भाग मच गई।

शुक्रवार को जोनल स्तर पर बैठकों की श्रृंखला में मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने नेहरूनगर जोन का दौरा किया जहां पार्षदों के साथ चर्चा के दौरान कई पार्षदों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई कि जोन में तैनात 443 सफाई कर्मचारियों में से केवल मुट्ठी भर कर्मचारी ही काम पर उपस्थित रहते हैं।

यही कारण है कि जोन के प्रत्येक प्रभाग में सीवेज लाइन की सफाई को लेकर समस्या बरकरार है। पार्षदों की आपत्ति और इतनी भारी संख्या में सफाई कर्मचारी होने के बावजूद समस्या होने पर आयुक्त की ओर से काम में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों पर गाज गिरने की चेतावनी दी गई।

कर्मचारियों की प्रस्तुत करें सूची

नगरसेवकों की और से शहर में नियमित सफाई का अभाव, सीवर लाइन का चौक होना, मच्छरों का प्रकोप, और घर-घर से कचरा संकलन न होने जैसी गंभीर समस्याओं को उठाया गया। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने स्पष्ट किया कि काम न करने वाले और अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों वेके खिलाफ सीधे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी कर्मचारियों की वार्ड वार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जोन सभापति सीमा ढोमणे ने आदेश दिया कि सभी सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गांधीबाग जोन में भी होगी कर्मचारियों की काउंटिंग

हाल ही में गांधीबाग जोन में भी सफाई कर्मचारियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों के काम करने के आरोप लगाए गए थे। इस संदर्भ में न केवल आरोप लगाए गए थे, बल्कि पार्षद की ओर से इन नामों की सूची भी सौंपी गई थी।

नेहरूनगर जोन में भी बैठक के दौरान नगरसेवकों की ओर से दिए गए संकेतों के बाद न केवल नेहरूनगर जोन बल्कि अब गांधीबाग जोन में भी सफाई कर्मचारियों की काउंटिंग होने जा रही है। मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। विपक्ष नेता संजय महाकालकर ने जोन के अलग-अलग परिसर में शाम 6 बजे के बाद अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा।

Navbharat Live
navbharatlive.com