NEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश
Nagpur NMC Guidelines: नीट यूजी परीक्षा से पहले एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए हैं। 2-3 मई को छात्रों को छुट्टी न देने और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नीट यूजी, एनएमसी, परीक्षा सुरक्षा, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur NEET UG 2026 Exam Security: नागपुर नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने नीट यूजी परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए देशभर के सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के आदेश देते हुए 3 मई को होने वाली परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
इसके तहत 2 और 3 मई मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को छुट्टी नहीं देने की सलाह दी गई है, ताकि सीनियर छात्रों द्वारा नकल की संभावना को रोका जा सके। सार्वजनिक सूचना में एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि सभी संस्थान सतर्क रहें। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि मेडिकल छात्र किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल न हों जिससे परीक्षा प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
एनएमसी ने यह भी कहा है कि परीक्षा की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत 2 और 3 मई को छात्रों को अवकाश नहीं देने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
रिश्वतखोरी मामले में हेड कांस्टेबल बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल!
केवल अत्यंत आवश्यक और अपवादात्मक परिस्थितियों में ही उचित कारण के साथ छुट्टी मंजूर करने की बात कही गई है। इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन / प्राचार्यों तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चिकित्सा शिक्षा विभागों को भेजा गया है।
नीट यूजी परीक्षा रविवार को है जो सामान्यतः छुट्टी का दिन होता है, लेकिन एनएमसी के निर्देशों के अनुसार हम इस दिन छात्री को कॉलेज बुलाकर अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करेंगे।
यह भी पढ़ें:-लंबी दूरी की परेशानी खत्म? नागपुर-वाराणसी ट्रेन की मांग फिर तेज, कर्मचारियों की रेल मंत्री से अपील
– डॉ. रवि चव्हाण, अधिष्ठाता, आईजीएमसी
इस संबंध में सर्कुलर प्राप्त हुआ है। छात्रों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए है। नीट परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए रविवार को भी नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
-डॉ. राज गजभिये, अधिष्ठाता, मेडिकल
