Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET री-एग्जाम में NTA की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को बिना पासपोर्ट दे दिया अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

NEET Exam Center Controversy: नागपुर के नीट परीक्षार्थी अब्दुल्ला मोहम्मद को बिना पासपोर्ट के अबू धाबी का सेंटर आवंटित कर दिया गया, जिससे एनटीए की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 20, 2026 | 10:49 AM

नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी परीक्षा केंद्र वाला एडमिट कार्ड व छत्र के पिता (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NEET Exam Nagpur Student Abu Dhabi Center: देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET री-एग्जाम से ठीक पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। नागपुर के एक परीक्षार्थी को स्थानीय विकल्पों के बावजूद सीधे विदेश का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया, जिसने परीक्षा प्रणाली को फिर विवादों में ला दिया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की बड़ी लापरवाही के कारण नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह को 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबूधाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। उन्होंने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि उनके पास तो पासपोर्ट भी नहीं है कि वह वहां पर परीक्षा देने जा सकें।

आबूधाबी सेंटर मिलने पर क्या बोला अब्दुल्ला का परिवार

NEET की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल परीक्षा केंद्र के तौर पर मिला है। अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने कहा कि कल शाम 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर हमें पता चला कि परीक्षा केंद्र अबू धाबी का एक स्कूल है। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई विकल्प नहीं चुना था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें ईमेल भेजने के लिए कहा। ईमेल भेजने के बाद हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक हमें नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में ‘किलकारी’ सेवा शुरू, गर्भवती महिलाओं को मोबाइल पर मिलेगा स्वास्थ्य मार्गदर्शन

गड़चिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 11 साल से फरार नक्सल समर्थक बापू जनगम गिरफ्तार, कई गंभीर मामले थे दर्ज

Mumbai BEST Strike: हड़ताली बेस्ट कर्मचारियों पर MESMA के तहत एक्शन की तैयारी; पथराव के लिए होगा FIR

अल-नीनो के असर से जल संकट की आशंका, महाराष्ट्र सरकार ने पानी बचाने के लिए उठाए सख्त कदम

#WATCH | Nagpur, Mahrashtra: Family of a NEET aspirant, Abdullah Mohammad Talib, claims that he was allocated a school in Abu Dhabi as his exam center for NEET-UG re-exam scheduled to be held on 21st June. His father, Mohammad Talib, says, “…After the admit card was downloaded… pic.twitter.com/EmFqhIFVRK — ANI (@ANI) June 20, 2026

अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि हमने 3 जिलों का विकल्प दिया था, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर को केंद्र बनाया जाए क्योंकि वह सदमे में है। किसी दूसरे जिले में जाने का समय नहीं है। कल वह बहुत रोया और परीक्षा भी नहीं देना चाहता था। लेकिन उसकी माँ ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वह मान जाता है, तो वह परीक्षा देगा। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है।

यह भी पढ़ें:- NEET-UG 2026 री-एग्जाम गाइडलाइंस जारी, ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक और सुरक्षा नियम सख्त

हेल्पलाइन नंबर पर की शिकायत, मिलेगा नया सेंटर

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अनीस अहमद ने बताया है कि उन्होंने मामला उठाने के बाद NTA के हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया। शुक्रवार को देर रात संपर्क होने के बाद छात्र को बताया गया है कि शनिवार शाम 4 बजे तक उसे नागपुर का सेंटर दिया जाएगा। साथ ही नया एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

Neet exam center controversy nagpur student allotted abu dhabi center without passport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NEET Paper Leak
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.