-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Neet Ug Exam 2026 Mp Security Arrangements Special Train Bhopal
MP में 21 जून को NEET-UG परीक्षा, भोपाल सहित प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेनें
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Special Train NEET Students : नीट-यूजी परीक्षा 21 जून 2026 को मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। भोपाल सहित सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और छात्रों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी।

कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
NEET UG Exam 2026 MP Arrangements: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन के उपयोग को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर अनिवार्य रूप से लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए हर परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी घड़ी लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें समय की सही जानकारी मिल सके।
केंद्रों की पहचान और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान
भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने 32 केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कई बार एक जैसे नाम वाले परीक्षा केंद्रों के कारण छात्र भ्रमित हो जाते हैं, इसलिए सभी केंद्रों का नाम और सटीक स्थान स्पष्ट रूप से छात्रों तक पहुंचाया जाए। व्यस्त मार्गों जैसे हमीदिया रोड पर परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने और छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
MP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
खरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
संकेतक बोर्ड और मार्गदर्शन व्यवस्था
पुराने शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर बैरिकेडिंग से परीक्षा केंद्रों के रास्ते अस्पष्ट हो जाते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख मार्गों पर विशेष दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विभिन्न शहरों में परीक्षार्थियों की संख्या
- भोपाल: 13,774
- छिंदवाड़ा: 4,303
- गुना: 1,839
- विदिशा: 1,709
- नर्मदापुरम: 1,283
- अशोकनगर: 865
ये भी पढ़ें : सियासी दूरी के बीच शिवराज का बर्थडे विश: राहुल गांधी को बधाई देकर चर्चा में आए पूर्व CM, अपनों ने साधी चुप्पी
रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
छात्रों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा 20 जून को विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09354): इंदौर से सुबह 11:25 बजे प्रस्थान कर उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और बैरागढ़ होते हुए शाम 5:00 बजे भोपाल पहुंचेगी, जबकि भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09353): भोपाल से शाम 7:40 बजे रवाना होकर उज्जैन, नागदा, मक्सी, शुजालपुर और सीहोर होते हुए अगले दिन रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी। इन ट्रेनों में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर, सामान्य श्रेणी और एसएलआर कोच शामिल होंगे, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Neet ug exam 2026 mp security arrangements special train bhopal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














