IndiGo: नवी मुंबई-नागपुर डायरेक्ट फ्लाइट को मिली हरी झंडी, 25 दिसंबर से शुरू होगी सर्विस
Nagpur-Navi-Mumbai Direct Flight: 25 दिसंबर से नवी मुंबई-नागपुर डायरेक्ट फ्लाइट शुरू। इंडिगो एयरलाइंस की नई सर्विस से विदर्भ में व्यापार, टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: प्रिया जैस
पुणे नांदेड़ उड़ान सेवा फिर से शुरू (सौजन्य-सोशल मीडिया)
IndiGo Airlines: पिछले कुछ वर्षों में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर ट्रैफिक का बढ़ना चिंता का विषय रहा है। ऐसे में नवी मुंबई एयरपोर्ट से पैसेंजर ट्रैफिक का बोझ कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए इस नये एयरपोर्ट से 25 दिसंबर से कमर्शियल फ्लाइट शुरू हो रही है।
इसमें नवी मुंबई-नागपुर फ्लाइट सर्विस भी शामिल है। इंडिगो एयरलाइंस ने क्रिसमस से नवी मुंबई-नागपुर फ्लाइट सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। इसके मुताबिक अब नागपुर से मुंबई आने-जाने के लिए एक और फ्लाइट मिल गई है।
ट्रेड, टूरिज्म और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
उम्मीद है कि यह फ्लाइट सर्विस उन लोगों के लिए बहुत काम आएगी जो मुंबई के आसपास के इलाकों से नागपुर आना चाहते हैं क्योंकि नवी मुंबई एयरपोर्ट सेंट्रल मुंबई के साथ-साथ नवी मुंबई इलाके से भी ज्यादा पास और आसान होगा, इसलिए पैसेंजर को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Water Supply Cut: ठाणे में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, कलवा-मुंब्रा-दिवा में बढ़ेगी किल्लत
Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
Maharashtra Water Crisis: अल-नीनो का असर! कम बारिश के संकेत, पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश
Maharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
नागपुर-नवी मुंबई डायरेक्ट विमान सेवा से सबसे अधिक फायदा विदर्भ के ट्रैवलर्स, बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर्स को होगा। माना जा रहा है कि इस नई कनेक्टिविटी से विदर्भ-महाराष्ट्र के बीच कम्युनिकेशन आसान होगा और ट्रेड, टूरिज्म और रोजगार के मौके बढ़ेंगे।
टिकट की बुकिंग हुई शुरू
जानकारी के अनुसार इंडिगो ने इस रूट के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है और शुरुआती किराया लगभग 5,000 से 8,000 रुपये रहने की संभावना है। कम समय में और काफी किफायती कीमत पर मिलने वाली यह सर्विस पैसेंजर्स के बीच पॉपुलर होने की संभावना है। इसे नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होने वाली पहली बड़ी घरेलू सेवा मानी जा रही है।
इसके अलावा दूसरी एयरलाइंस भी नवी मुंबई एयरपोर्ट से नागपुर के लिए अपनी फ्लाइट्स शुरू करेंगी। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। साथ ही आने वाले समय में इस एयरपोर्ट से दूसरे शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स का रास्ता भी साफ हो जाएगा, इसलिए नवी मुंबई एयरपोर्ट महाराष्ट्र के एयर ट्रैफिक का नया हब बनने की संभावना है।
4 घंटे बाद उड़ी दिल्ली फ्लाइट
कोहरे और तकनीकी कारणों से गुरुवार को हवाई सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित रहीं। विमानों की आवाजाही में थोड़ी देरी हुई। इसके तहत एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआई 416 नागपुर एयरपोर्ट से करीब 4 घंटे की देरी से उड़ी। तय शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट को नागपुर से सुबह 8.40 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन फ्लाइट ने दोपहर 12.49 बजे उड़ान भरी।
यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा चुनाव: भाजपा अपने दम पर, महायुति लगभग टूटी! बैठक केवल औपचारिकता
फ्लाइट में हुई लंबी देरी
इसके चलते फ्लाइट के उड़ान भरने से 2 घंटे पहले पहुंचे यात्रियों को दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए 6 घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की 6ई 909 नागपुर-बेंगलुरु फ्लाइट आधा घंटे, 6ई-7745 नागपुर-इंदौर फ्लाइट 28 मिनट, 6ई-6864 नागपुर-बेंगलुरु फ्लाइट 1 घंटा 28 मिनट, 6ई-6095 नागपुर-पुणे फ्लाइट करीब 1 घंटा और 6ई-7273 नागपुर-इंदौर फ्लाइट 1 घंटा 25 मिनट देरी से उड़ी।
वहीं नागपुर पहुंचने वाली फ्लाइट्स में एयर इंडिया की एआई 415 दिल्ली-नागपुर फ्लाइट साढ़े 3 घंटे लेट थी। इंडिगो एयरलाइंस की 6ई-6798 पुणे-नागपुर फ्लाइट 42 मिनट लेट थी, 6ई-6843 बेंगलुरु-नागपुर फ्लाइट 1 घंटा 20 मिनट, 6ई-6696 दिल्ली-नागपुर फ्लाइट 3 घंटे 45 मिनट और 6ई 7037 इंदौर-नागपुर फ्लाइट 1 घंटे विलंब से आई।
