गलत दवाई का छिड़काव से चना फसल बर्बाद, क्या होगी भाजपा पदाधिकारी की दुकान पर कार्रवाई?
Madhukar Wadbudhe Crop Damage: नरखेड़ में टॉनिक की जगह दिया प्याज का खरपतवार नाशक 'ऑक्सीगोल्ड', किसान की चना फसल नष्ट। भाजपा पदाधिकारी की दुकान पर कार्रवाई की मांग।
- Written By: प्रिया जैस
फसल बर्बाद (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: नरखेड़ तहसील के मेंढला क्षेत्र के किसान मधुकर विठोबा वाडबुदे की चना फसल काटोल के दत्त कृषि सेवा केंद्र द्वारा दी गई गलत दवा के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसान ने आरोप लगाया है कि दत्त कृषि सेवा केंद्र प्रो. प्रविण बबनराव लोहे ने उसे टॉनिक और आवश्यक दवाइयों के बजाय कांदे के तणनाशक ‘ऑक्सीगोल्ड’ दे दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि फसल जल्दी ही करप कर गई।
मधुकर वाडबुदे ने बताया कि, उन्होंने सिर्फ टॉनिक की मांग की थी, लेकिन दुकानदार ने जबरदस्ती गलत दवा दे दी। इसके बाद कुछ दिनों में ही उनकी फसल नष्ट हो गई। किसान ने इसकी जानकारी काटोल में दी और सीसीटीवी फुटेज से दुकानदार ने गलती स्वीकार की, लेकिन अभी तक नुकसान की भरपाई नहीं की गई।
तहसीलदार के पास शिकायत दर्ज
इस मामले में वाडबुदे ने नरखेड़ के तहसीलदार खोडके के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें नुकसान की भरपाई और कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस की स्थायी रद्दीकरण की मांग की गई है। इससे पहले भी, पिछले वर्ष दत्त कृषि सेवा केंद्र द्वारा गलत तणनाशक देने से मेंढला के किसान दिलीप सातपुते की सोयाबीन फसल भी नष्ट हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
वहीं, इस प्रकरण में दत्त कृषि सेवा केंद्र के मालिक प्रविण बबनराव लोहे भाजपा के पदाधिकारी होने के कारण प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। किसान वर्ग का कहना है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
जल्द उचित मुआवजा देने की मांग
मेरे खेत में केवल टॉनिक का छिड़काव करने का इरादा था, लेकिन मुझे गलत दवा दे दी गई और उसके बाद मेरी पूरी फसल नष्ट हो गई। खेती ही मेरा एकमात्र स्रोत है और मुझे हुई इस क्षति के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। मुझे जल्द से जल्द सही और उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
- मधुकर विठोबाजी वाडबुदे, किसान, मेंढला, तहसील नरखेड़
यह भी पढ़ें – Congress और VBA ने किया गठबंधन का ऐलान, बीएमसी चुनाव के लिए हुआ सीटों का बंटवारा
आंदोलन की दी चेतावनी
किसान पहले ही प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ते उत्पादन खर्चों और बाजार में अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। ऐसे में गलत मार्गदर्शन से होने वाली हानि एक गंभीर मामला है। प्रशासन यदि इसे न ध्यान में लाता है और किसान को न्याय नहीं देता, तो क्रांतिकारी किसान संगठन तीव्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
- सागर दुधाने, जिला अध्यक्ष, क्रांतिकारी किसान संगठन
दोषी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई
मुझे इस मामले में शिकायत मिली है और हम इसकी जांच करेंगे। यदि दोषी पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
- खोडके, तहसीलदार नरखेड़
