जनता की समस्या पर नो रिस्पॉन्स, पर गोवा के बीच पर धांसू डांस! नांदेड MLC से पहले NCP पार्षदों का सियासी डिस्को
Nanded MLC Election: नांदेड स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव से पहले गोवा में एनसीपी पार्षदों के वीडियो वायरल होने से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। बाड़ेबंदी और कथित फंडिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
नांदेड चुनाव, विधान परिषद, एनसीपी,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nanded NCP Goa Trip Controversy: महाराष्ट्र में नांदेड स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के मुहाने पर सियासी शुचिता को तार-तार करने वाला एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां देगलुर नगर परिषद के सत्ताधारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पार्षदों के गोवा के समुद्र तटों पर मौजमस्ती और डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी के तहत इन जनप्रतिनिधियों के लिए कथित तौर पर बड़ी आर्थिक फंडिंग व लक्जरी ट्रिप की व्यवस्था की गई है, जिसके तुरंत बाद महायुति गठबंधन का हिस्सा बनी एनसीपी के यह नेता रातों-रात गोवा के लिए फुर्र हो गए।
इस बार कड़ा मुकाबला
गौरतलब है कि नांदेड विधान परिषद सीट के लिए इस बार कड़ा मुकाबला है, जिसमे महायुति की ओर से भाजपा के महानगराध्यक्ष और सांसद अशोक चव्हाण के बेहद करीबी अमर राजूरकर तीसरी बार मैदान में है, जबकि महाविकास अघाड़ी समर्थित ठाकरे सेना के कृष्णा पाटील आष्टीकर और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रशांत इंगोले भी अपनी किस्मत आजमा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
यह भी पढ़ें:-ट्रैप कैमरे से खुला राज, गड़चिरोली में राज्य पशु शेकरू का शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार
गोवा दौरे से गरमाई सियासत, हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चाएं तेज
कुल 452 मतदाताओं वाले इस चुनाव में संख्याबल के लिहाज से भाजपा (142), अजीत पवार गुट की एनसीपी (84) और शिंदे गुट की शिवसेना (23) के साथ महायुति का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो, लेकिन मतदान से ठीक पहले पार्षदों के इस ‘गोवा हॉलिडे’ ने महाराष्ट्र की राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग और कूटनीतिक बाड़ेबंदी की चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया है।
