…तो दोनों हो जाएंगे बेनकाब, फडणवीस और ठाकरे पर बरसे नाना पटोले, बोले- नाक की नोक आसमान पर न चढ़ाएं
Nana Patole Nagpur Rally: नाना पटोले ने लाडकी बहन योजना विवाद और NMC में भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी-MIM गठबंधन और मुंबई के व्यापार को गुजरात में शिफ्ट करने का आरोप लगाया।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस-नाना पटोले-उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
NMC Election 2026 Congress: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अंबरनाथ और अमरावती में क्या हुआ, यह सामने आ चुका है। हमारी आलोचना करने वाली भाजपा कांग्रेस के निर्वाचित नगरसेवकों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। भाजपा बलात्कारियों को इनाम दे रही है। वे नागपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने भाजपा पर लाडली बहनों को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने लाडली बहनों को बदनाम किया और सारा दोष उन्हीं पर मढ़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक प्रदूषण रिपोर्ट आई है जिसमें चिंता जताई गई है।
कर्ज के पैसे से नागपुर को बीमार करने की कोशिशें हो रही हैं। पानी के लिए लोगों से पैसे लिए गए। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही शहर ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता खो दी है। बड़ी संस्थाओं को मुफ्त जमीनें दी गईं। गरीब विद्यार्थियों से लाखों की फीस वसूली गई।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, TI की कॉलर पकड़ी, कई गिरफ्तार
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में जीतू पटवारी समेत कई नेता
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Delhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
एमआईएम व भाजपा एक
नाना पटोले ने कहा कि लाडली बहनों को पैसे मिलने का हम विरोध नहीं करते। साथ ही दावा किया कि एमआईएम और भाजपा एक ही हैं। जिला परिषद के चुनाव पर कहा कि यह न्यायालय के निर्देशानुसार होना चाहिए, लेकिन भाजपा के कहने पर आयोग काम कर रहा है। तय समय में ये चुनाव कराए जाने चाहिए।
यह भी पढ़ें – आसमान से गिरे आग के गोले! जलते टुकड़े गिरते ही फैली तेज रोशनी, भंडारा में मची अफरा-तफरी
रविवार को पटोले ने दक्षिण नागपुर के प्रभाग क्रमांक 28 और पूर्व नागपुर के प्रभाग क्रमांक 25 में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रचार भी किया। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर, गड्ढा मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त मनपा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील नागरिकों से की।
ठाकरे, फडणवीस पर निशाना
मुंबई किसी एक की नहीं है और भाजपा की तो बिल्कुल नहीं। पटोले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस अपनी नाक की नोक आसमान पर न चढ़ाएं और अब झूठ बोलना बंद करें। मुंबई में 25 वर्षों तक भाजपा और शिवसेना की सत्ता रही। उस दौरान क्या-क्या पाप और लूट हुई, उसकी सूची सामने लाई जाए तो फडणवीस और ठाकरे बेनकाब हो जाएंगे। पटोले ने यह भी दावा किया कि मुंबई का व्यापार आज गुजरात में स्थानांतरित हो गया है और गुंडागर्दी बढ़ी है।
