नागपुर: 9वीं की NCERT पुस्तकों की कमी पर युवासेना का हल्लाबोल; जिलाधिकारी कार्यालय पर निकाला मोर्चा
नागपुर में कक्षा 9वीं की नई NCERT पुस्तकों की किल्लत को लेकर युवासेना (शिंदे गुट) ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाला। प्रशासन ने समस्या सुलझाने के लिए समिति बनाने का आश्वासन दिया।
Nagpur Education Students Issue News: नागपुर शहर में कक्षा 9वीं की नई एनसीईआरटी पुस्तकों की कमी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को शिवसेना (शिंदे गुट) की युवासेना ने जिला अधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाला। जिलाप्रमुख शरद सरोदे के नेतृत्व में पहुंचे युवासैनिकों ने सहायक कलेक्टर प्रवीन माहिरे से मुलाकात कर छात्रों को हो रही परेशानी से अवगत कराया।
इस दौरान सरोदे ने प्रशासन से मांग की कि पुस्तकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए और इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने अभिभावकों व विद्यार्थियों को हो रही दिक्कतों पर भी चिंता जताई।
सहायक कलेक्टर प्रवीन माहिरे ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस विषय पर विशेष समिति गठित की जाएगी और शीघ्र समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
युवासेना ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि इस मुद्दे पर त्वरित और सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मोर्चे में ओंकार पारवे, मनीषा पापड़कर, गायत्री वैद्य, सचिन यादव, सलमान खान, बाला मावले, मनीषा पराड, गणेश सोलंकी, अंकित वर्ती, उमेश शाहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
