Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर का यशवंत स्टेडियम बना बाजार, पार्किंग की जगह पावभाजी और चाट के ठेलों का कब्जा

Yashwant Stadium Traffic Issue: नागपुर शहर के मध्य स्थित यशवंत स्टेडियम परिसर में बनाई गई पार्किंग अब खानपान ठेलों और अवैध कब्जों का केंद्र बन गई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 26, 2025 | 01:43 PM

यशवंत स्टेडियम (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yashwant Stadium: नागपुर शहर के मध्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यशवंत स्टेडियम परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी लेकिन वर्तमान में यह पार्किंग स्थल खान-पान के ठेलों और अतिक्रमणकारियों का ठिकाना बन चुका है।

पावभाजी, चाट-पानीपुरी, चाइनीज फूड जैसे ठेले वालों ने पूरे परिसर पर कब्जा जमा रखा है। जहां कारें खड़ी होनी चाहिए वहां अब टेबल-कुर्सियां सजाई जाती हैं। शाम होते ही ठेलों की संख्या बढ़ जाती है और पूरा परिसर बाजार जैसे दृश्य में तब्दील हो जाता है। वाहन चालकों को गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलती जिससे ट्रैफिक अव्यवस्थित हो रहा है।

मनपा की अनदेखी से बढ़ रहा अतिक्रमण

आश्चर्य की बात यह कि मनपा का अतिक्रमण उन्मूलन विभाग इस क्षेत्र में नियमित कार्रवाई तो करता है लेकिन इन ठेलों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इससे ठेलेवालों के हौसले बुलंद हैं। कई बार वाहन चालकों और ठेला संचालकों के बीच विवाद की नौबत भी आ चुकी है। स्टेडियम परिसर के बाहर घुमंतू जाति के कुछ परिवारों ने भी डेरा डाल रखा है जो दिन-रात यहीं रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वसई के नवघर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल प्रस्तावित, 120 करोड़ का नया प्लान तैयार

लातूर मनपा घोटाला: हाईकोर्ट का नोटिस, हजारों ऑडिट आपत्तियां अनसुनी, 7 मार्च तक जवाब

₹2.5 लाख में नवजात की सौदेबाजी और अब आत्महत्या का प्रयास! गोंदिया के डॉक्टर की करतूत से भंडारा तक मचा हड़कंप

संभाजीनगर में 3 दिवसीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ, 20 से 22 फरवरी तक पर्व का ऐलान

यह भी पढ़ें –  Alert! चंद्रपुर-मूल मार्ग पर बाघिन का आतंक, बाइक सवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO

दुकानदारों को हो रही भारी परेशानी

स्टेडियम परिसर में स्थित दुकानदारों को इन अतिक्रमणों से काफी असुविधा हो रही है। ग्राहकों को पार्किंग नहीं मिलने के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद मनपा का संबंधित विभाग इस ओर आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो यशवंत स्टेडियम की पार्किंग पूरी तरह ठेलों और अवैध कब्जों की मंडी बन जाएगी।

Nagpur yashwant stadium parking encroachment food stalls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.