मंदिर, मस्जिद और बुद्ध विहार...हर जगह चली जांच की रडार; नागपुर पुलिस ने हटाए 1,000 से ज्यादा अवैध स्पीकर

Nagpur Police Noise Pollution Action: नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन। 1,089 अवैध लाउडस्पीकर हटाए, 10 पर FIR। सीपी रविंद्रकुमार सिंगल के आदेश पर मंदिर, मस्जिद और लॉन्स की जांच।
Nagpur Police removed 1,089 illegal loudspeakers from religious sites following High Court orders. 10 cases registered and ₹8.52 lakh worth of equipment seized.
सीपी रवींद्र सिंगल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CP Ravinder Singal Nagpur: नागपुर शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नागपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों से 1,089 अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनिवर्धक उपकरण हटाए हैं। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के तहत की गई। सीपी रविंद्रकुमार सिंगल के आदेश के बाद शहर के सभी पुलिस थानों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों की जांच की।

इस दौरान मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, मदरसे, दरगाह और बुद्ध विहारों में बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटाया गया। पुलिस के अनुसार अप्रैल 2025 से अब तक ध्वनि प्रदूषण से जुड़े मामलों में 10 अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि 29 मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान डीजे सिस्टम, वाद्ययंत्र और वाहन सहित कुल 8.52 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।

विवाह लॉन और हॉल की भी जांच

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने शहर के विवाह लॉन, मंगल कार्यालय और बैंक्वेट हॉलों पर भी निगरानी बढ़ाई है। इस अभियान के तहत 229 स्थानों की जांच की गई, जिनमें से 132 जगहों को नियमों के पालन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

नागपुर में ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई

हटाए गए लाउडस्पीकर – 1,089 मंदिर – 420 मस्जिद – 444 चर्च – 03 गुरुद्वारा – 04 मदरसे – 28 दरगाह – 43 बुद्ध विहार – 156

अन्य कार्रवाई

दर्ज मामले – 10 दंडात्मक कार्रवाई – 29 जब्त सामान – ₹8,52,500 रुपये

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com