Maharashtra Weather: ठंड ने दी दस्तक! नागपुर में पारा 15.8°C पर, विदर्भ में कांप उठा अमरावती
Vidarbha Weather Update: नागपुर में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, न्यूनतम तापमान 15.8°C पर पहुंचा। विदर्भ में अमरावती सबसे ठंडा, मौसम विभाग ने और गिरावट के संकेत दिए।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में ठंड का कहर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Temperature Drop: बेमौसमी बारिश के थमते ही अब सर्दी सिटी को अपनी गिरफ्त में लेने लगी है। ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। तापमान में भी तेजी से गिरावट आ रही है। दिन में भले ही धूप निकल रही हो लेकिन घर के भीतर ठंडकता महसूस हो रही है। शुक्रवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 15.8 डिसे पर उतर आया।
यह औसत से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं एक दिन पूर्व सिटी का न्यूनतम तापमान 19.4 डिसे दर्ज किया गया था। 24 घंटों में ही इसमें 3.6 डिसे की कमी आ गई। शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 31.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.7 डिग्री कम रहा।
और उतरेगा पारा
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी दिनों में तापमान में और कमी आ सकती है। हालांकि 13 नवंबर तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। विभाग के अनुसार, मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28-29 डिसे और न्यूनतम तापमान के 15-16 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं। ठंडकता बढ़ने के चलते अब लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। देर रात लोगों को जैकेट में देखा जा रहा है। कूलर-एसी दिन में भी बंद हो गए हैं और पंखे से ही राहत मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
Monsoon Update: दिल्ली-यूपी-बिहार और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
महाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम: इन 15 जिलों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
यह भी पढ़ें – Weather Today: उत्तर भारत में बढ़ गई ठंड, इन राज्यों में गिरेगा पारा; दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट
सर्वाधिक कूल रहा अमरावती
शुक्रवार को विदर्भ भर में सबसे कूल अमरावती रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 13.1 डिसे दर्ज किया गया। वहीं अकोला 15.2, भंडारा 16.0, बुलढाना 15.4, ब्रम्हपुरी का न्यूनतम तापमान 20.4 डिसे दर्ज किया गया। चंद्रपुर का न्यूनतम तापमान 20.2, गड़चिरोली 20.4, गोंदिया 16.6, वर्धा 16.2, वाशिम 18.8 और यवतमाल का न्यूनतम तापमान 14.0 डिसे दर्ज किया गया।
