-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Economic Issue Fadnavis Opposition Winter Session Nagpur
विपक्ष का चाय पान पर बहिष्कार, सत्ता पक्ष ने ली चाय की चुस्कीयां, सीएम ने विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार
- Written By: आंचल लोखंडे
Devendra Fadnavis: नागपुर शीतसत्र से पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि आर्थिक स्थिति जटिल होने के बावजूद किसानों और योजनाओं के लिए निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विपक्ष का चाय पान पर बहिष्कार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Winter Session: शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भले ही राज्य की आर्थिक स्थिति जटिल और चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन किसानों को लाभ पहुंचाने और घोषणाओं को लागू करने के लिए निधि का आवंटन हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी विपक्ष ने सत्तापक्ष की चायपान बैठक का बहिष्कार किया है।
फडणवीस ने कहा कि विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते समय कई गलतियां की हैं। महाविकास आघाड़ी के दलों में कोई समन्वय दिखाई नहीं दिया। यहां तक कि सरकार को सौंपे जाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए भी नेता नहीं मिल रहे थे, विशेष रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की ओर से कोई शामिल नहीं था। पत्र परिषद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और चंद्रकांत पाटिल सहित अन्य उपस्थित थे।
विदर्भ के विकास पर दिया जवाब
पृथक विदर्भ की मांग पर विपक्ष के तंज का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि विधायक विजय वड्डेटीवार को 2014 के पहले और बाद के विदर्भ की स्थिति का अध्ययन करना चाहिए। विशेष रूप से गढ़चिरोली के विकास को देखें, तो वे पृथक विदर्भ की बात करना बंद कर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
नागपुर मनपा में कचरा संकलन महाघोटाला: डीपीसी बैठक में गूंजा मुद्दा, ठेकेदारों और अफसरों पर कार्रवाई की मांग
नागपुर सिटी बस स्टॉप अब होंगे दिव्यांग फ्रेंडली; मनपा ने हाई कोर्ट में दिया शपथपत्र, 3 महीने में पूरा होगा काम
नागपुर NMC महासभा: अमृत-2 में धांधली व 12 जोन का प्रस्ताव; नेता संजय महाकालकर का सत्ता पक्ष पर तीखा हमला
उन्होंने कहा कि सिंचाई, सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर में विदर्भ में बड़े पैमाने पर काम हुआ है। आर्थिक स्थिति पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि “राज्य की आर्थिक स्थिति नाजुक जरूर है, परंतु राज्य कंगाल नहीं है। अन्य राज्यों की तुलना में हमारी स्थिति सक्षम है।”
LIVE | Press Conference on the eve of the ‘Winter Session of Maharashtra Legislature 2025’
‘हिवाळी अधिवेशन 2025’च्या पूर्वसंध्येला पत्रकार परिषद 🕡 6.41pm | 7-12-2025📍Ramgiri Bungalow, Nagpur.#Maharashtra #Nagpur #WinterSession #PressConference https://t.co/jB6YQApumI — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 7, 2025
योजनाओं के लिए पर्याप्त निधि
- फडणवीस ने कहा कि सरकारी घोषणाओं और योजनाओं को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध है।
- 92% (90 लाख) किसानों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है
- शेष 8% किसानों का मुद्दा केवाईसी से जुड़ा है
- अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को 10-10 हजार रुपये की मदद दी गई है
- उन्होंने बताया कि शीतसत्र में कुल 18 विधेयक चर्चा हेतु रखे जाएंगे।
ये भी पढ़े: Nagpur News: बिना संगम में फिर बवाल, अस्थि विसर्जन के दौरान जलती लकड़ियों से हमला, 6 लोग घायल
आचार संहिता के कारण छोटा सत्र
एक सप्ताह के छोटे सत्र पर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने के कारण सत्र सीमित दिनों का है। उन्होंने कहा कि कम समय में भी विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे क्षेत्रों को न्याय देने पर जोर रहेगा। विपक्ष नेता की नियुक्ति को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अधिकार पूरी तरह से विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद सभापति का है, सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं।
5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र की बड़ी भूमिका
आर्थिक मुद्दों पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि “भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर बनने की ओर बढ़ रही है, जिसमें महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।” उन्होंने विपक्ष को सुझाव दिया कि केवल सीढ़ियों पर प्रदर्शन न कर, सदन के भीतर जनता के मुद्दे उठाए जाएं ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
Maharashtra economic issue fadnavis opposition winter session nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Jul 28, 2026 | 01:41 PMजापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
Jul 28, 2026 | 01:39 PMYavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
Jul 28, 2026 | 01:33 PMABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई
Jul 28, 2026 | 01:32 PMRaksha Bandhan Food Safety: राखी पर मिठाई खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, खुशियां पड़ सकती है फीकी
Jul 28, 2026 | 01:32 PMकुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
Jul 28, 2026 | 01:28 PMPM Modi Video: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी
Jul 28, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













