-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Unseasonal Rain Heat Relief Crop Damage Weather Update
अमरावती में तपती धूप के बीच बेमौसम बारिश से राहत, आधे घंटे की तेज फुहार, किसानों की चिंता बढ़ी
अमरावती में बेमौसम बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ी। जानें मौसम का हाल और आगामी पूर्वानुमान।

Amravati Weather Update: अमरावती जिले में पिछले 4 दिनों से जारी बेमौसम बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी बरकरार रहा। दिनभर की चुभती धूप और उमस के बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर को सराबोर कर दिया। बारिश से जहां आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कृषि क्षेत्र में चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
फोटो बारिशशुक्रवार सुबह से ही शहर में कड़ी धूप थी, जिससे पारा चढ़ा हुआ महसूस हो रहा था। लेकिन शाम होते होते अचानक ठंडी हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते बादल बरस पड़े। लगभग 30 मिनट तक हुई मध्यम से तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और वातावरण में ठंडक घुल गई।
पिछले कुछ दिनों से हो रही इस लुकाछिपी वाली बारिश के कारण तापमान में उतारचढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को अमरावती का अधिकतम तापमान 37।5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद शाम के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
मुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
जलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
किसानों की बढ़ी चिंताभले ही शहरवासियों के लिए यह बारिश सुकून लेकर आई हो, लेकिन जिले के ग्रामीण अंचलों में यह बेमौसम बरसात आफत बनकर आई है। खेतों में कटी रखी फसलों और बागवानी विशेषकर संतरा और आम को इस असमय बारिश और तेज हवाओं से नुकसान पहुंचने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण विदर्भ के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भी अमरावती सहित आसपास के क्षेत्रों में गरजचमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
Amravati unseasonal rain heat relief crop damage weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM













