

Highlights:
सीजन का सबसे ठंडा दिन नागपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.1 डिग्री कम रहा।
शहर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत से 1.5 डिग्री कम है।
दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Nagpur Weather Update: आसमान के साफ होते ही अब सिटी में ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। गुरुवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं शुरू हुई। देर शाम के बाद भी ठंडी हवाओं की बयार बह रही थी। सर्दीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 13.2 डिसे दर्ज किया जो औस से 2.1 डिग्री कम रहा।
यह इस सीजन का सबसे कूल-डे रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 से नीचे आ गया। सिटी का अधिकतम तापमान 29.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री कम रहा। तापमान में आई इस गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का अच्छी-खासी बढ़ गयी है।
विदर्भ भर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिसे के बीच दर्ज किया गया है जिसमें सर्वाधिक कम 12.8 डिसे गोंदिया व वर्धा में दर्ज किया गया। दोनों जिले सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 नवंबर तक सिटी में आंशिक बदराया मौसम बना रह सकता है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 30-31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 13-14 डिसे तक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं देर शाम से रात तक ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
लोगों को रात में स्वैटर-जैकेट पहने देखा गया। हालांकि दिन में धूप के चलते राहत भरा मौसम है। सुबह-सुबह धूप राहतभरी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने पर ठंड का असर बढ़ सकता है।