एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड का खुलासा, पति के प्रेम संबंध से नाराज पत्नी ने कराई हत्या

Varsha Turkar Murder Case: बालाघाट की एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मोना अग्रवाल ने 13 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची।
air hostess varsha turkar murder case 13 lakh supari mona agrawal
एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की हत्या(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बालाघाट की एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया।

  • पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मोना अग्रवाल ने कथित तौर पर हत्या के लिए 13 लाख रुपये दिए थे।

  • मोना अग्रवाल, इमरान करीम शेख, शाहरुख फिरोज खान पठान और कुणाल श्यामलाल कुंभलवार गिरफ्तार।

Gondia Crime News: बालाघाट जिले के खैरलांजी तहसील के ग्राम किन्ही निवासी एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अपने पति नितेश अग्रवाल के वर्षा के साथ प्रेम संबंध होने की बात पत्नी मोना अग्रवाल को पता चलने के बाद उसने वर्षा की हत्या की साजिश रच डाली। इस हत्या को अंजाम देने के लिए 13 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोना अग्रवाल के साथ इमरान करीम शेख, शाहरुख फिरोज खान पठान तथा कुणाल श्यामलाल कुंभलवार को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अन्य आरोपी नलेन उर्फ नायलान शेख तथा क्रिश राऊत फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

air hostess varsha turkar murder case 13 lakh supari mona agrawal
मुंबई में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, नागपुर में AQI 300, जानें पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र का मौसम

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने बताया कि खैरलांजी थाना क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र के दवनीवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी के तट पर नितेश के साथ 14 नवंबर की शाम को घूमने के लिए निकली वर्षा पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद नितेश ने मृतका के बहनोई को लूट और हत्या की जानकारी दी।

परिजनों के बयान भी लिए गए

मृतका के बहनोई अश्विनी उर्फ पप्पू पटले कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल वर्षा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों का पता लगाने के साथ ही नितेश, वर्षा के पति समर सैयद व वर्षा के परिजनों के बयान भी लिए गए।

air hostess varsha turkar murder case 13 lakh supari mona agrawal
महाराष्ट्र में गुलाबी ठंड की दस्तक, कल से 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मुंबई-पुणे से नागपुर तक का ताजा हाल

मोना ने भेजी लोकेशन

आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्होंने हत्याकांड को स्वीकार किया और नितेश की पत्नी मोना के आदेश पर इस हत्याकाड को अंजाम देना बताया। आरोपियों से मोना का संपर्क कुणाल श्यामलाल कुंभलवार के माध्यम से हुआ तथा 13 लाख रुपए में आरोपियों को हत्या की सुपारी दी गई, राशि का भुगतान भी आरोपियों को किया गया, जबकि पति के वर्षों के पास जाने के लिए निकलने की सूचना और उसकी जीपीएस लाइव लोकेशन मोना ने आरोपियों को उपलब्ध कराई।

फुटेज के आधार पर हुई पहचान

वर्षा की हत्या की योजना की भनक नितेश की थी, ऐसा फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की पहचान हुई। इसके बाद 19 नवंबर को ग्राम मुरी, गोंदिया से इमरान करीम शेख को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।