जलशुद्धिकरण केंद्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Water Supply News: नागपुर में गर्मी के दिनों में सिटी के सभी इलाकों में सुचारु एवं पर्याप्त जलापूर्ति के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों में जलवाहिनियों पर रखरखाव और सुधार कार्य किए जाने है। इसके लिए महानगर पालिका और ऑरेंज सिटी वाटर की ओर से 7 और 8 अप्रैल को पेंच I, II, III और IV वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का 36 घंटे का शटडाउन किया जाएगा।
यह शटडाउन 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरू होगा और 8 अप्रैल को रात 10 बजे तक जारी रहेगा। इस 36 घंटे के शटडाउन का मुख्य उद्देश्य आवश्यक रखरखाव कार्य को पूरा करना है। दरअसल, सदर फल बाजार के पास स्थित अमृत 900 मिमी व्यास की फीडर मेन लाइन पर वाल्व लगाने का काम किया जाना है, जिसके लिए यह शटडाउन अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें – युग, कुश, जीत से लेकर अथर्व तक, नागपुर के वो 4 हत्याकांड जिनसे आज भी सिहर उठता है शहर