उमरेड में स्विमिंग टैंक बना मौत का गड्ढा! तैराकी कर रहा इंजीनियरिंग छात्र डूबा, सुरक्षा पर उठे सवाल
Umred Swimming Pool Accident: नागपुर के उमरेड नगर परिषद स्विमिंग टैंक में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
- Written By: आकाश मसने
छात्र तुषार मधु ओंकार (फोटो नवभारत)
Nagpur Umred swimming Tank Student Death: नागपुर जिले के उमरेड नगर परिषद के स्विमिंग टैंक में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तैराकी कर रहे 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान तुषार मधु ओंकार के रूप में हुई है, जो बी.ई. सेकेंड ईयर का छात्र था। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, वह पिछले 10 दिनों से नियमित रूप से इसी टैंक में तैराकी का अभ्यास कर रहा था। गुरुवार सुबह तुषार अपने छोटे भाई के साथ स्विमिंग टैंक पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तैराकी के दौरान अचानक तुषार पानी की सतह से ओझल हो गया। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर साथ आए छोटे भाई को अनहोनी की आशंका हुई। उसने तुरंत वहां मौजूद स्विमिंग प्रशिक्षक (कोच) को मामले की जानकारी दी। प्रशिक्षक ने आनन-फानन में पानी में छलांग लगाई और तुषार को बाहर निकाला।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
बेहोशी की हालत में तुषार को तुरंत उमरेड के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे ‘ब्रॉट डेड’ (मृत) घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर वायु सेनानगर हादसा: पेंटिंग के दौरान गिरे मजदूर की मौत, मेयो में पोस्टमार्टम के बाद भड़के परिजन
पहली तेज बारिश में लड़खड़ाई मुंबई लोकल, ट्रांस हार्बर लाइन ठप; 39 फेरे रद्द, लाखों यात्री परेशान
लखनऊ अग्नि कांड के बाद भंडारा में सुरक्षा कड़ी; शहर के कोचिंग क्लासों की हूई जांच, 7 दिनों का अल्टीमेटम
खरीफ बुवाई पर महाराष्ट्र सरकार की किसानों को सलाह, जल्दबाजी न करें, मिट्टी पूरी तरह नम होने पर ही बोएं फसल
सुरक्षा पर उठ सवाल
हालांकि तुषार एक नियमित तैराक था, फिर भी उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। क्या उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा या सुरक्षा उपकरणों की कोई कमी थी? इन सवालों के घेरे में नगर परिषद प्रशासन आ गया है।
यह भी पढ़ें:- Amravati Scandal: आरोपी अयान अहमद का निकला जुलूस, पुलिस ने हाथ में रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाया; देखें VIDEO
पुलिस क्या कर रही है?
उमरेड की उपविभागीय पुलिस अधिकारी वृष्टि जैन और पुलिस निरीक्षक धनाजी झलक के मार्गदर्शन में पीएसआई कृष्णा घुटके और उनकी टीम मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। इस घटना ने पूरे उमरेड शहर को झकझोर कर रख दिया है।
