भीषण गर्मी में ट्रैफिक को राहत: नागपुर के 31 चौकों पर ‘रेड ब्लिंकर मोड’, दोपहर में बदली व्यवस्था
Nagpur Traffic Signal Change: नागपुर में भीषण गर्मी के चलते 31 चौराहों पर दोपहर 2 से 4 बजे तक सिग्नल ‘रेड ब्लिंकर मोड’ पर रहेंगे, जिससे यातायात सुगम होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर ट्रैफिक बदलाव( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur DCP Traffic Order: नागपुर भीषण गर्मी और दोपहर के समय कम यातायात को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के 31 चौराहों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल ‘रेड ब्लिंकर मोड’ पर रखे जाएंगे।
शहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के कारण गर्मी का असर बढ़ गया है। ऐसे में दोपहर के समय कई चौराहों पर यातायात का दबाव काफी कम रहता है।
इसे देखते हुए सिग्नलों के संचालन में यह बदलाव किया गया है। ताकि अनावश्यक रूप से वाहनों को रोकना न पड़े, ‘रेड ब्लिंकर मोड’ का मतलब है वाहन चालक रुककर, दोनों ओर देखकर सावधानी से आगे बढ़ें।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
इस व्यवस्था से वाहन चालकों का समय बचेगा, ईंधन की बचत होगी और गर्मी से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन चौकों पर यह व्यवस्था लागू रहेगी, वहां वाहनों की अधिकतम गत्ति सीमा 20 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
साथ ही सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा है कि यह व्यवस्था जनहित में लागू की गई है।
यह भी पढ़ें:-मिशन 100 डे: नागपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी मुहिम, अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा बुलडोजर
इन चौराहों का समावेश
ब्लिंकर मोड पर रहने वाले चौराहों में लेडीज क्लब चौक, जी.पी.ओ चौक, श्रीमोहीनी कॉम्प्लेक्स चौक, पोलीस तलाव टी पॉइंट, व्ही. सी.ए चौक, कन्नमवार चौक, हिस्लॉप कॉलेज चौक, सजा-राणी चौक, बोर्ड ऑफिस चौक, धरमपेठ बाय पॉइंट, विवेकानंदनगर चौक, भोले पेट्रोल पंप चौक, अहिंसा चौक, आग्याराम देवी चौक, टेलीफोन एक्सचेज चौक, आआंबेडकर चौक, कमाल चौक, डी.पी.रोड टी पॉइंट, टी. बी. वॉर्ड चौक, पुरुषोतम बाजार चौका, नीरी टी-पॉइंट, बजाजनगर चौक, जयराम बाजार चौक, खामला चौक, भेडे लेआउट चौक, देवनगर चौक, गुरुदेवनगर चौक, सक्करदरा चौक, संधर्षनगर चौक, 10 नंबर पुलिया और कामगार नगर चौक का समावेश है।
