सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर बनेगा नागपुर टाउन हॉल! नितिन गडकरी ने दिए निर्देश, जानें क्या हैं खूबियां
Nitin Gadkari Nagpur Visit: नागपुर के महाल में बन रहा 'सेंट्रल विस्टा' जैसा टाउन हॉल। नितिन गडकरी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिए आधुनिक तकनीक और सुविधाओं के निर्देश।
- Written By: प्रिया जैस
नितिन गडकरी ने दिए निर्देश (सौजन्य-नवभारत)
Central Vista Model Nagpur: नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को महानगर पालिका द्वारा महाल क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे श्रीमंत राजे रघुजीराव भोसले टाउन हॉल की नई इमारत के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस नए टाउन हॉल का निर्माण दिल्ली के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक तकनीक और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर सहित मनपा के मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व इंजीनियर उपस्थित थे। वर्तमान में इस परियोजना का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
गुणवत्ता और विरासत के संरक्षण पर जोर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे पहले टाउन हॉल के समीप स्थित हेरिटेज (विरासत) इमारत के सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया और निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टाउन हॉल के निर्माण और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
नितिन गडकरी ने कहा कि इमारत का सौंदर्यीकरण पुरानी हेरिटेज इमारत के अनुरूप ही होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने हॉल में बेहतरीन वातानुकूलित व्यवस्था, माइक सिस्टम और बैठने की उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें – Gadchiroli Naxal: ‘देवजी’ ने 15 साथियों संग किया सरेंडर, 131 जवानों की शहादत का मास्टरमाइंड! पढ़ें पूरी कहानी
बहुमंजिला और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी इमारत
- नया टाउन हॉल 6808.13 वर्ग मीटर के भूखंड पर विस्तृत है।
- इस नई इमारत की संरचना 2 बेसमेंट और 4 मंजिलों वाली है।
- निचले बेसमेंट में वीवीआईपी और महापौर के वाहनों के लिए प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्था होगी।
- दूसरे बेसमेंट में मनपा सदस्यों, अधिकारियों के लिए पार्किंग और कार्यालय परिसर होगा।
- पहली मंजिल पर 155 की क्षमता वाला सभागार है।
- दूसरी मंजिल पर मुख्य सभागार होगा, जिसमें 288 सदस्यों और 50 अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहीं पर महापौर, आयुक्त और उपमहापौर के कार्यालय भी स्थित होंगे।
- तीसरी मंजिल पर आगंतुकों और पत्रकारों के लिए 210 क्षमता वाली गैलरी बनाई गई है।
- चौथी मंजिल तल पर कार्यालय, कैंटीन और एक खुली छत (ओपन टैरेस) की व्यवस्था है।
