नागपुर आउटर रिंग रोड परियोजना पर किसानों की दो टूक, संतोषजनक मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं देंगे

Nagpur Third Outer Ring Road: नागपुर जिले की महत्वाकांक्षी तीसरे आउटर रिंग रोड परियोजना से प्रभावित किसानों की जमीन अधिग्रहण, मुआवजे को लेकर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
nagpur third outer ring road farmers land compensation
नागपुर विकास परियोजना बैठक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • तीसरे आउटर रिंग रोड परियोजना के लिए किसानों की सहमति के बिना जमीन की नापजोख नहीं होगी।

  • नापजोख से पहले प्रभावित गांवों में एसडीओ के माध्यम से चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे।

  • जिलाधिकारी ने अनुमानित मुआवजे से कम से कम 30 प्रतिशत अधिक राशि मिलने की संभावना जताई।

  • किसानों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा बाजार भाव के अनुसार संतोषजनक मुआवजा नहीं मिला तो जमीन नहीं देंगे।

Nagpur Development Project: नागपुर जिले को महत्वाकांक्षी 'तीसरा आउटर रिंग रोड' परियोजना से प्रभावित होने वाले किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न लंबित मांगों, समस्याओं और मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रभावित किसान पर भूमि की नापजोख के लिए दबाव या जबरदस्ती नहीं की जाएगी। जिन किसानों की सहमति होगी, केवल उन्हीं की जमीन की नापजोख की जाएगी।

इसके अलावा नापजोख शुरू करने से पहले संबंधित गांवों में उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के माध्यम से चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। बैठक की शुरुआत में शेतकरी संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने पूर्व में शासन और प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापनों में शामिल मांगों पर अब तक लिए गए निर्णयों और प्रशासन की स्पष्ट भूमिका के बारे में अधिकारियों से सवाल किया। किसान प्रतिनिधियों ने पुरजोर मांग रखी कि केवल मौखिक आश्वासन देने के बजाय किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाए और प्रशासन अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

nagpur third outer ring road farmers land compensation
नागपुर में मार्च 2027 तक झुग्गीवासियों को मिलेंगे मालिकाना हक के पट्टे, बावनकुले के निर्देश

किसानों की सहमति को प्राथमिकता चर्चा

सत्रों में संबंधित गांव के किसानों को उनकी जमीन के मुआवजे की अपेक्षित अनुमानित राशि की जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि बताई जाने वाली यह राशि न्यूनतम आधारभूत राशि होगी और वास्तविक मुआवजा इससे अधिक मिल सकता है। उन्होंने अनुमानित राशि से कम से कम 30 प्रतिशत अधिक मुआवजा मिलने की संभावना की भी जानकारी दी।

परियोजना का आधिकारिक नक्शा पेश करने के निर्देश

बैठक में परियोजना को लेकर किसानों के मन 6 मे को दूर करने पर भी कब हुई। इस पर संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने एनएमआरडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परियोजना का आधिकारिक नक्शा, बीडी मैप, सर्वेक्षण से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारी किसानों को उपलब्ध करा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पूरी परियोजना की जानकारी किसानों को आसानी से समझ में आने वाली भाषा में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तैयार कर प्रभावित गांवों में शेतकरी संघर्ष समिति की ओर से डॉ. अशोक पवार, मधुसूदन मैद, संजय मैद, सारंग झाई, राजेंद्र केदार, प्रकाश वांद्रे, ओमप्रकाश काकडे, राहुल वानखेडे, मुन्ना खड़तकर, नितिन कुहीते, एडवोकेट जयदेव झोड़ापे, सुनीता टेकाडे उपस्थित थे।

nagpur third outer ring road farmers land compensation
ठाणे से भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर तक दौड़ेगी मेट्रो, 34.21 किमी का होगा पूरा नेटवर्क; जानें रूट और स्टेशन

बाजार भाव के बिना जमीन नहीं देंगे किसान

किसान प्रतिनिधियों ने बैठक में दो टूक कहा कि प्रशासन द्वारा बताया जाने वाला अपेक्षित मुआवजा जमीन के वर्तमान वास्तविक बाजार भय को ध्यान में रखकर ही तय किया जाना बाहिए। शेतकरी संघर्ष समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मुआवजा वर्तमान बाजार भाव के अनुरूप संतोषजनक नहीं हुआ और किसानों को मान्य नहीं हुआ, तो कोई भी किसान अपनी जमीन नहीं देगा।

किसानों की अडिग भूमिका

तीसरे आउटर रिंग रोड और नवीन नागपुर परियोजना से प्रभावित होने वाले किसानों को विकसित भूखंड और अन्य रिवायतें देने के संबंध में क्या एनएमआरडीए की ओर से लिखित आश्वासन मिलेगा, यह महत्वपूर्ण सवाल किसान प्रतिनिधियों ने उठाया। इस पर एनएमआरडीए की अधिकारी बोरकर ने कहा कि इस विषय पर एनएमआरडीए आयुक्त से चर्चा कर आगे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने विकसित भूखंड देने के प्रावधान की जानकारी भी दी।