पुणे आउटर रिंग रोड: W1 और E2 पैकेज में निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन E4 पैकेज में काम ठप होने से बढ़ी चिंता

Pune Outer Ring Road: पुणे आउटर रिंग रोड के W1 और E2 पैकेज में नवयुग और अन्य कंपनियों ने निर्माण तेज किया है, वहीं रोडवे सॉल्यूशंस के E4 पैकेज में काम ठप होने से चिंता बढ़ी।
Pune Outer Ring Road: Construction picks up pace on W1 and E2 packages
पुणे आउटर रिंग रोड सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Outer Ring Road Construction Update: पुणे शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड परियोजना के कई हिस्सों में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के विभिन्न पैकेजों में सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और एलिवेटेड मार्गों के निर्माण ने गति पकड़ी है। ताजा परियोजना अपडेट के अनुसार, नवयुग इंजीनियरिंग ने अपने सभी पैकेजों में 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

वहीं, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स और पीएनसी इंफ्राटेक के पैकेजों में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हालांकि, पूर्वी हिस्से के ई4 पैकेज में निर्माण लगभग ठप होने की जानकारी सामने आई है। इससे परियोजना के सभी हिस्सों का काम निर्धारित समय पर पूरा करने की चुनौती बनी हुई है।

उर्से से केमसेवाड़ी के बीच निर्माण तेज

पुणे आउटर रिंग रोड के पश्चिमी हिस्से का डब्ल्यू 1 पैकेज 14.65 किलोमीटर लंबा है। यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के उसें इंटरचेंज से शुरू होकर केमसेवाड़ी तक जाता है। शुरुआती चरण में निर्माण की गति धीमी थी, लेकिन अब अधिकांश हिस्सों में मिट्टी भराई और सड़क की आधार संरचना तैयार करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ स्थानों पर सब-बेस लेयर बिछाने का - काम भी शुरू हो गया है।

Pune Outer Ring Road: Construction picks up pace on W1 and E2 packages
बैकफुट पर सरकार! सीएम फडणवीस ने राज्यपाल से मांगी MPSC पेपर लीक मामले में न्यायिक जांच की मंजूरी

E2 में एलिवेटेड मार्ग का काम गति पर

पूर्वी हिस्से के E2 पैकेज में भी निर्माण तेजी से चल रहा है। यह पैकेज इंदुरी से चिम्बली तक 13।8 किलोमीटर लंबा है। इस हिस्से में लंबे एलिवेटेड मार्ग और वायडक्ट का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अधिकांश स्थानों पर एलिवेटेड हिस्सों के पिलर तैयार हो चुके हैं। कई स्थानों पर प्रीकास्ट सेगमेंट लगाने का काम लगातार जारी है।

इसके अलावा चिम्बली के आसपास कुछ हिस्सों में पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट (पीवयूसी) बिछाने का काम भी पूरा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ई2 फिलहाल पूर्वी हिस्से के सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे पैकेजों में शामिल है।

Pune Outer Ring Road: Construction picks up pace on W1 and E2 packages
Maharashtra Water Cut: महाराष्ट्र में 16 अक्टूबर से 10% पानी कटौती, सूखे के संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

E4 पैकेज में निर्माण धीमा

एक ओर जहां कई पैकेजों में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं E4 पैकेज की स्थिति चिंता बढ़ा रही है। इस हिस्से का काम संभाल रही रोडवे सॉल्यूशंस की निर्माण गतिविधियां लगभग बंद होने की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

ऐसे में पुणे शहर के परियोजना के सभी हिस्सों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रशासन की प्राथमिकता अब धीमे पैकेजों में निर्माण की रफ्तार बढ़ाकर पूरी परियोजना को तय समय पर आगे बढ़ाने की होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com