Maharashtra Weather: ठंड ने पकड़ा जोर, नागपुर समेत कई जिलों में गिरा तापमान
Vidarbha Weather: विदर्भ में ठंड बढ़ी, नागपुर का तापमान 12.6°C और गोंदिया सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र का मौसम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Coldest District in Vidarbha: नागपुर में बीते दिनों बादलों और बारिश होने के साथ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक बना हुआ था। विगत 4-5 दिनों से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट बरकरार है। दिन और रात समेत अब दोपहर में भी ठंड महसूस होने लगी है। रात के वक्त चौक-चौराहों पर लोगों को अलाव जलाकर हाथ सेंकते देखा जा सकता है।
अब देर रात और तड़के सुबह ओस भी पड़ने लगी है। रात के वक्त दोपहिया चालकों को जैकेट के साथ मफलर और ग्लव्ज पहने देखा जा सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से संकेत प्राप्त हुए हैं कि सिटी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट हो सकती है।
न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज
ठंड बढ़ने के साथ ही अब जैकेट बाजार भी गर्म हो गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत जितना रहा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियों पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
यह भी पढ़ें – कांग्रेस अकेले लड़ेगी BMC चुनाव, हाईकमान ने दी छूट! महाविकास आघाड़ी में मचा बवाल…तो सामने आए सपकाल
विदर्भ में गोंदिया सर्वाधिक ठंडा
नागपुर सहित पूरे विदर्भ में ठंड ने जोर पकड़ा है। बता दें कि बुधवार को गोंदिया सर्वाधिक ठंडा रहा। मौसम विभाग ने गोंदिया का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया। वहीं यवतमाल 10.6 डिग्री, वाशिम 11.6 डिसे, भंडारा 12.0 डिग्री, अमरावती 12.0 डिसे, अकोला 12.7 डिग्री, गडचिरोली 13.0 डिग्री, बुलढाना 13.4 डिग्री, वर्धा 13.5 डिग्री, चंद्रपुर 13.6 डिग्री और ब्रम्हपुरी का न्यूनतम तापमान 14.1 डिसे दर्ज किया गया।
| जिला | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|
| गोंदिया | 10.5 |
| यवतमाल | 10.6 |
| वाशिम | 11.6 |
| भंडारा | 12.0 |
| अमरावती | 12.0 |
| अकोला | 12.7 |
| गडचिरोली | 13.0 |
| बुलढाणा | 13.4 |
| वर्धा | 13.5 |
| चंद्रपुर | 13.6 |
| ब्रम्हपुरी | 14.1 |
