आसमान से बरसी आग, पारा 45.4 डिग्री पार; नागपुर में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
Nagpur Heatwave Alert: नागपुर में अप्रैल में ही पारा 45.4 डिग्री पार पहुंचा। सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, जबकि मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गर्मी अलर्ट,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Orange Alert Weather: नागपुर शहर में इस वर्ष अप्रैल महीने में ही सूर्यदेव का प्रकोप अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। संडे को तो पारा 45 डिसे के पार हो गया। मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 45.4 डिसे दर्ज किया जो इस गर्मी के सीजन में अब तक का सर्वाधिक तापमान रहा।
संडे इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन के रूप में दर्ज हुआ है। सिटी का न्यूनतम तापमान 24.8 डिसे दर्ज किया गया। हालत यह है कि तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों की हिम्मत घरों से बाहर निकलने की नहीं हो रही है। जिन्हें बहुत ही जरूरी कार्य है वे ही बाहर निकल रहे हैं। 27 अप्रैल को विभाग ने कुछ स्थानों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं 28 से 30 अप्रैल तक येलो अलर्ट होगा।
सिटी में अघोषित कर्फ्यू
सूर्यदेव के रौद्र रूप को देखते हुए लोग अपने घरों में दुबके रहने में भलाई समझ रहे हैं। खंडे का दिन छुट्टी का होने के बावजूद लोग अपने घरों में कूलर व एसी के सामने बैठे रहे। सुबह से ही झुलसाने वाली तेज धूप रही। दोपहर होते-होते तो पारा 45 डिसे तक पहुंच गया, लोग ही नहीं बल्कि परिंदे, श्वान व मवेशी भी छाया में दुबके रहे। पक्षियों की चहचहाहट ही बंद हो गई है। सिटी की सड़कों पर दोपहर को वीरानी देख ऐसा लग रहा था मानों कर्फ्यू लगा हुआ है। बाजार क्षेत्रों में भी दुकानों में इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। अघोषित कर्फ्यू का नजारा संडे को सिटी में देखा गया
सम्बंधित ख़बरें
अपमान करना, माफी मांगना और फिर अपमान करना एक प्रवृत्ति,बागेश्वर बाबा को रोहित पवार ने बताया भोंदू
Nagpur: वाराणसी-पुणे को अमृत भारत; नई ट्रेन से खुशी, पर नागपुर यात्रियों की मांग अधूरी
रितेश देशमुख की दोटूक, महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, उधर राऊत और भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग
विदर्भ झुलसा, अकोला और अमरावती में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी
बीते 10 वर्षों का अधिक तापमान (अप्रैल)
| क्रमांक | वर्ष | दिनांक | तापमान (°से.) |
|---|---|---|---|
| 1 | 2016 | 22 अप्रैल | 45.0 |
| 2 | 2017 | 19 अप्रैल | 45.5 |
| 3 | 2018 | 30 अप्रैल | 45.2 |
| 4 | 2019 | 28 अप्रैल | 45.3 |
| 5 | 2020 | 18 अप्रैल | 43.4 |
| 6 | 2021 | 29 अप्रैल | 43.1 |
| 7 | 2022 | 30 अप्रैल | 45.2 |
| 8 | 2023 | 20 अप्रैल | 42.0 |
| 9 | 2024 | 5, 19, 30 अप्रैल | 41.4 |
| 10 | 2025 | 19 अप्रैल | 44.7 |
फिर बदलेगा मौसम का मूड
मौसम विभाग की मानें तो चढ़ती गर्मी के साथ ही एक दो दिन में फिर मौसम कर मूड बदलने की संभावना है। 27 और 30 अप्रैल को तो मौसम साफ रहेगा लेकिन 28, 29 अप्रैल को बदराया मौसम होगा, सिटी सहित जिले में 1-2 स्थानों पर गरज-चमक व तेज आधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
रिकॉर्ड टूटने की कगार पर
बीते 10 वर्षों की बात करें तो 9 वर्ष पूर्व 2017 में 19 अप्रैल को सिटी का अधिकतम तापमान 45.5 डिसे दर्ज किया गया था। यह रिकॉर्ड अब टूटने की कगार पर है।
संडे की पारा 45.4 डिसे तक पहुंच चुका है और इसके और भी बढ़ने की संभावना है। बताते चले कि वर्ष 2009 में 30 अप्रैल को इस महीने का सर्वाधिक तापमान 47।1 डिसे दर्ज किया गया था।
दुनिया में सबसे गर्म विदर्भ
संडे को दुनियाभर के 15 शहरों में सर्वाधिक गर्म 10 शहर भारत के रहे। इनमें से भी 5 शहर विदर्भ के है। संपूर्ण विदर्भ इन दिनों जमकर तप रहा है। यूपी के बांदा का अधिकतम तापमान 47.4 डिसे और पाकिस्तान के नवाबशाह का तापमान 47 डिसे रहा। उसके बाद तीसरे नंबर पर अकोला रहा जहां का तापमान 46.9 डिसे दर्ज किया गया, अमरावती 46.8। वर्षा 46.4, यवतमाल 46.0 डिसे और नागपुर 45.4 डिसे रहा।
यह भी पढ़ें:-Nagpur: वाराणसी-पुणे को अमृत भारत; नई ट्रेन से खुशी, पर नागपुर यात्रियों की मांग अधूरी
उपरोक्त्त 5 शहर दुनिया के सर्वाधिक गर्म शहरों में रहे, इसके अलावा भंडारा का अधिकतम तापमान 44.0।
बुलढाना 43.2।
चंद्रपुर 45.0।
गडचिरोली 44.6।
गोंदिया 44.4।
वाशिम का अधिकतम तापमान 44.6 डिसे दर्ज किया गया।
वहीं 1 मई को भी 1-2 स्थानों पर बारिश के आसार है। फिर 2 मई को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 44-45 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24-25 डिसे तक बने रहने की संभावना है।
