नागपुर: बार-बार नियम तोड़ने वाले 141 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड, 2400 से अधिक पर कार्रवाई प्रस्तावित
नागपुर ग्रामीण में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 141 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील।
Nagpur Rural Traffic Police: नागपुर ग्रामीण यातायात विभाग ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 141 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित/रद्द कर दिए हैं। अन्य मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विभाग के अनुसार, बार-बार ई-चालान होने वाले वाहन चालकों की जानकारी एकत्रित कर उनके लाइसेंस निलंबन/रद्द करने के प्रस्ताव संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे गए थे।
जांच में सामने आया कि कई चालक लगातार गति सीमा का उल्लंघन, सिग्नल तोड़ना, क्षमता से अधिक सवारी या माल ढोना, शराब पीकर वाहन चलाना सहित अन्य नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। ऐसे कुल 2,494 वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन/रद्द करने के प्रस्ताव भेजे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
इनमें से अब तक 141 मामलों में कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष प्रस्तावों पर आरटीओ स्तर पर प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
