नागपुर के रिक्शा चालक की बुटीबोरी में हत्या, लव ट्रायंगल में हुआ मर्डर, 2 गिरफ्तार
लव ट्रायंगल में महिला के प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। घटना रविवार की सुबह बूटीबोरी थाना क्षेत्र के तहत मोहगांव सीमा में सेलिला लेआउट परिसर में हुई। इस मामले में पुलिस ने देर शाम 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, हाल ही में सिटी में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक को मौत के घाट उतारने की घटना हुई थी।
- Written By: शुभम सोनडवले
प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. लव ट्रायंगल में महिला के प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। घटना रविवार की सुबह बुटीबोरी थाना क्षेत्र के तहत मोहगांव सीमा में सेलिला लेआउट परिसर में हुई। इस मामले में पुलिस ने देर शाम 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, हाल ही में सिटी में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक को मौत के घाट उतारने की घटना हुई थी। इसके बाद रविवार को बूटीबोरी में भी एक ऐसी ही घटना हुई।
सूत्रों के मुताबिक, तकिया धंतोली, नागपुर निवासी संतोष मनोहर चुन्ने (47) ई-रिक्शा चलाता था। उसका किसी महिला के साथ प्रेम संबंध थे। उस महिला का एक और प्रेमी भी था। रविवार को संतोष अपना रिक्शा लेकर बूटीबोरी की ओर निकला। उसके पीछे-पीछे आरोपी भी मोपेड पर निकले। इसके बाद मौका पाकर आरोपियों ने संतोष को मोहगांव सीमा के सेलिला लेआउट परिसर की खुली जगह पर ले गये और सत्तूरनुमा हत्यार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: नागपुर में 2 बोतल शराब के लिए कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, पीटने के बाद रेलवे लाइन के पास फेंका
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
रविवार दोपहर करीब 12 से 12.30 बजे के बीच एक चरवाह मवेशी लेकर सेलिला लेआउट परिसर में गया, उसे संतोष खून से लथपथ एक व्यक्ति नजर आया। उसने तुरंत इसकी जानकारी गांव के पुलिस पाटिल सुधाकर वानखेड़े को दी और वानखेड़े ने इसकी जानकारी बूटीबोरी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर मृतक की पहचान में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचानकर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दरम्यान पुलिस को आरोपी नागपुर के होने की जानकारी मिली। देर शाम पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी उस महिला का प्रेमी है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
