अब गांव में ही अपडेट होगा सातबारा, नागपुर में शुरू हुआ राजस्व सेवा पखवाड़ा
Nagpur Satbara Update News: नागपुर जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘राजस्व सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया। अब गांवों में ग्रामीणों और किसानों के काम किए जाएंगे। गांव में साताबारा अपडेट होगा।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Revenue Department Seva Pakhwada: नागपुर जिला प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता राजस्व सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया है। इसके तहत राजस्व विभाग द्वारा जनता को दी जाने वाली सेवाएं नागरिकों को उनके गांवों में ही कैम्प के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
गांव-गांव में सातबारा अपडेट (Satbara Update) किया जा रहा है जिससे किसानों को अब तहसील मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनके समय व पैसों की भी बचत हो रही है। जिले में सरकारी सुविधाओं के प्रभावी अमल पर जोर दिया जा रहा है।
पट्टा वितरण व पांधन रास्तों को प्राथमिकता
अभियान में पात्र लाभार्थियों को मालिकी हक का पट्टा वितरण और पांधन रास्तों से अतिक्रमण हटाने के कार्य को प्राथमिकता दी गई है। पांधन रास्तों की नंबरिंग, रास्तों के मजबूतीकरण के साथ ही दोनों साइड पौधारोपण, नक्शे पर पांदन व सभी ग्रामीण रास्तों को समाविष्ट किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
राजस्व, कृषि, ग्रामीण विकास, जलापूर्ति, वन विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिवासी विकास विभाग, उपनिबंधक सहकारी संस्था, नगरपालिका, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, परिवहन, महावितरण आदि विभागों द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए राजस्व सहित उक्त सभी विभागों के अधिकारी गांव-गांव जा रहे हैं।
30 तक सर्विस बुक अपडेट
सभी सर्विस बुक अपडेट करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में 30 सितंबर तक शिविर आयोजित किया गया है। गोपनीय रिपोर्ट लिखने के लिए कम्प्यूटरीकृत आज्ञावली भी विकसित की गई है। वहीं पेंशन मामलों के निपटारे के लिए 22 को शिविर आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र नहीं बनेगा बिहार! SIR के लिए स्टेट इलेक्शन कमिशन की ‘ना’, निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला
महीने के अंत में आश्वासित प्रगति योजना का पहला, दूसरा, तीसरा लाभ देने की कार्यवाही की जाएगी। पात्र कर्मचारियों को जिला पदोन्नति समिति द्वारा पदोन्नति देने की कार्यवाही भी की जाएगी।
स्कूल-कॉलेज में प्रमाणपत्र
विद्यार्थियों को लगने वाले विविध प्रमाणपत्रों के लिए स्कूल व कॉलेज में ही विभाग द्वारा कैम्प आयोजित किए गए हैं जिसके चलते उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए तहसील स्तर पर लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
वीजेएनटी समाज की बस्तियों में 60 से अधिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। डीबीटी के संदर्भ में अड़चनों को सुलझाने के लिए भी शिविर आयोजित किए गए हैं।
