Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में बारिश ने बिगाड़ा फेस्टिवल मूड, 7.2 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ेगी ठंड, येलो अलर्ट जारी

Nagpur Weather Forecast: नागपुर में दिवाली के बाद भी जारी बारिश से लोगों का फेस्टिवल मूड बिगड़ा। तापमान 7.2 डिग्री गिरा, मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक बारिश के संकेत दिए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 26, 2025 | 08:06 AM

नागपुर में बारिश (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Nagpur Alert: नागपुर में सितंबर में हुई अतिवृष्टि ने किसानों को तबाह किया और अब बेमौसम बारिश लोगों का फेस्टिवल मूड बिगाड़ने पर तुली हुई है। बीते 2 दिनों से सिटी में बारिश हो रही है। दिवाली का त्योहार अभी खत्म नहीं हुआ है। दिवाली मिलन के कार्यक्रम रोज हो रहे हैं लेकिन बारिश आयोजनों में भी बाधा बन रही है। शनिवार को सुबह करीब 8.30 बजे से बादलों ने बरसना शुरू कर दिया।

कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश का सिलसिला लगभग 2 घंटे तक चला। सुबह 8.30 से रात 8.30 बजे तक 15.6 मिमी बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की। करीब 11 बजे बादल थमे और शाम तक आराम फरमाया। देर शाम फिर आसमान में काले बादल छाये और झड़ी लग गई। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में बादलों का बरसना जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आ गई जिससे ठंडकता काफी बढ़ गई।

पंचमी का उत्साह पड़ा ठंडा

जिन नागरिकों ने 20 अक्टूबर को लक्ष्मीपूजन किया था उन लोगों ने शनिवार को पंचमी मनाई लेकिन बारिश के चलते उनका उत्साह ठंडा पड़ गया। जिन लोगों ने 21 अक्टूबर को लक्ष्मीपूजन किया व 26 अक्टूबर को पंचमी मनाने वाले हैं, उनके समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। अमूमन व्यापारी वर्ग पंचमी को लक्ष्मी पूजा करते हैं। आतिशबाजी की जाती है लेकिन बेमौसम बारिश ने उनका भी मूड बिगाड़ दिया है। छठ पूजा महोत्सव भी जारी है। उस पर भी बारिश ने रोड़ा अटका दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

विदर्भ राज्य के लिए आर-पार की जंग, 22 फरवरी को नागपुर की सड़कों पर उतरेगा ‘लॉन्ग मार्च’!

देसाईगंज-अर्जुनी मार्ग बना ‘हादसों का हाईवे’: गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर नागरिक, विधायक ने मांगा जवाब

सड़क पर बिछे ‘मौत के बोरे’! राजोली-धानोरा मार्ग पर वाहन स्लिप होने से 10 घायल, 4 की हालत नाजुक

Kalyan Court News: नितीन-रवी पाटिल की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

यह भी पढ़ें – देश में मौसम का ‘महा अलर्ट’: आंध्र-ओडिशा में तूफान ‘मोंथा’ की दस्तक, UP में छठ पर झमाझम बारिश

7.2 डिग्री गिरा तापमान

बारिश ने सिटी के तापमान में 24 घंटों में ही 7.2 डिसे की गिरावट ला दी। शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 34.0 डिसे दर्ज किया गया था जो शनिवार को 26.8 डिसे पर आ गया। यह औसत से 5.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिसे दर्ज किया गया।

31 तक ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 31 अक्टूबर तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। 26 अक्टूबर को अमूमन बदली छायी रहेगी और हल्की बारिश होगी। 27 से 29 तक रोज ही कुछ स्पेल की हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। 30 और 31 अक्टूबर को बदराया मौसम बना रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 22 डिसे तक बने रहने के संकेत हैं। जिले की बात करें तो इस दौरान 1-2 स्थानों पर यलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Nagpur rainfall weather update october 2024 festival season impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 08:06 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.