वर्ल्ड क्लास बन रहा नागपुर रेलवे स्टेशन! 487 करोड़ के प्रोजेक्ट ने पकड़ी ‘वंदे भारत’ जैसी रफ्तार, जानें खासियत
Nagpur Railway Station Redevelopment: नागपुर रेलवे स्टेशन बन रहा है वर्ल्ड क्लास! ₹487.77 करोड़ की लागत से बदल रहा है स्टेशन का चेहरा। दिसंबर 2026 तक मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं और मेट्रो कनेक्टिविटी।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर रेलवे स्टेशन (सौजन्य-नवभारत)
World Class Nagpur Station: देश के प्रमुख स्टेशनों में शामिल नागपुर स्टेशन को 487.77 करोड़ की लागत से नये रूप में संवारा जा रहा है। आधुनिक आधारभूत संरचानाओं के साथ सुविधाओं के बीच ऐतिहासिक धरोहर को संभालते हुए जारी पुनर्निर्माण अब जमीन से ऊपर नजर आ रहा है। स्टेशन की ऐतिहासिक इमारत के सामने हुए निर्माण से वर्ष 2027 में नजर आने वाले वर्ल्ड क्लास नागपुर स्टेशन की झलक नजर आने लगी है।
वहीं पूर्वी और पश्चिम भाग में इमारतों के निर्माण ने भी सेमी हाईस्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड पकड़ ली है। स्टेशन के भीतर प्लेटफॉर्मों के नये शेड के लिए आधे से अधिक पिलर बनाये जा चुके हैं। अब विशाल कॉनकोर्स के लिए बेस बनाने का काम शुरू हो चुका है।
हालांकि इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन दिसंबर 2025 में पूरी हो चुकी है लेकिन इतने विशाल निर्माण में देरी वाजिब है। वर्तमान में जारी निर्माण गति को देखकर कहा जा सकता है दिसंबर 2026 तक नागपुर का नया और आधुनिक स्टेशन देश और विश्व के नक्शे पर नई पहचान जरूर गढ़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
लागत : 487.77 करोड़
डेडलाइन : दिसंबर 2025 में पूरी
विस्तार : दिसंबर 2026 तक (संभावना)
होगी कई खासियतें…
- दिव्यांग अनुकूल सुविधायें
- छत पर एग्जीक्यूटिव लाउंज
- वाटर हार्वेस्टिंग
- सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम
- सोलार पैनल
- स्मार्ट स्टेशन स्कोडा
- भवन प्रबंधन प्रणाली
- उच्च स्तरीय अग्निशमन व्यवस्था
- ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन
- आपातकालीन पावर बैकअप
ऐसा रहेगा नजारा…
- विशाल सर्कुलेटिंग एरिया के साथ पूर्वी भाग में स्टेशन भवन (जी+3)
- मेट्रो स्टेशन के साथ एकीकरण के साथ पश्चिम भाग में नये भवन (जी+2)
- मेट्रो स्टेशन से कनेक्टिविटी
- 21 लिफ्ट, 17 एस्केलेटर, 6 ट्रैवलेटर
- एलिवेटेड कॉनकोर्स (72 मीटर बाय 66 मीटर) का निर्माण
- 18 मीटर के FOB के जरिये पूर्व और पश्चिम प्रस्थान विंग
- आने वाले यात्रियों के लिए 10 मीटर-10 मीटर के 2 FOB
- सेंट्रल FOB के साथ पूर्वी भाग में आगमन विंग तक पहुंच
निर्माण कार्य जारी (सौजन्य-नवभारत)
निर्माण की वर्तमान स्थिति…
- पूर्वी भाग में एक मुख्य इमारत लगभग पूरी हो चुकी है। यहां फिनिशिंग का काम जारी है।
- इसी इमारत में विशाल अंडर ग्राउंड पार्किंग भी अपने अंतिम चरण में है।
- इसी ओर दूसरी इमारत का काम जारी जिसे मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाना है।
- प्लेटफॉर्म 6-7 और 4-5 पर नई छत के लिए पिलर बनाये जा चुके हैं।
- प्लेटफॉर्म 2-3 पर उक्त निर्माण शुरू हो चुका है। प्लेटफॉर्म 1 के इटारसी छोर पर भी पिलर बनाये जा रहे हैं।
- इटारसी छोर पर ब्रिटिशकालीन एफओबी को चरणों में ढहाया जा रहा है।
- पश्चिमी भाग में अंडर ग्राउंड पार्किंग लगभग पूरी हो चुकी है।
- इस ओर स्टेशन की हेरीटेज इमारत के सामने वाहनों के आवागमन की व्यवस्था संबंधी निर्माण पूरा करके स्ट्रीट लाइट भी लगा दिये गये हैं।
- प्लेटफॉर्म 1 से प्लेटफॉर्म 8 की ओर मेट्रो से जोड़ने वाले एफओबी के लिए पुराना रिजर्वेशन हॉल ढहा दिया गया है।
- वहीं रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) की करीब 100 वर्ष पुरानी इमारत को ढहाने का काम शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें – अब नागपुर में मिलेगा समंदर किनारे रहने का सुख, ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ लाया दुबई जैसा लाइफस्टाइल
शुरू से लेकर अब तक…
- 14 जुलाई 2022 को मध्य रेल नागपुर मंडल प्रबंधन द्वारा जीएमडी और अवधारणा योजना को मंजूरी। जोनल हेडक्वार्टर के सुपुर्द।
- 4 अगस्त 2022 को क्षेत्रीय मुख्यालय द्वारा आरएलडीए को रिमार्क भेजा गया।
- 8 सितंबर 2022 को जोनल रेलवेरा जीएडी और कॉन्सेप्ट प्लान को मंजूरी।
- 21 नवंबर 2022 को रेलवे बोर्ड द्वारा डीपीआर की स्वीकृति तिथि व विस्तृत अनुमान।
- 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्टेशन पुनर्विकास कार्य का भूमिपूजन।
अन्य सुविधायें…
- वेटिंग एरिया (कॉनकोर्स) : 2600 वर्ग मीटर, रिटेल कानकोर्स– 600 वर्ग मीटर
- टिकट काउंटर : पूर्वी भाग में 70 वर्ग मीटर, पश्चिमी भाग में 60 वर्ग मीटर
- टैक्सियों , निजी कारों, तिपहिया वाहनों आदि के लिए डेडिकेटेड लेन के साथ ड्राप ऑफ एरिया।
