नागपुर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सफल, गहने और मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार; RPF की बड़ी कार्रवाई
Nagpur RPF Operation Yatri Suraksha: नागपुर मंडल में आरपीएफ की कार्रवाई में दो चोरी के मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार। आजाद हिंद एक्सप्रेस से गहने और स्टेशन से मोबाइल बरामद।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर रेलवे चोरी मामला( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Railway Theft: मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों में धुले निवासी तुफल राजा अख्तर मेमन (26) और तिवसा, जिला अमरावती निवासी तौफीक पठान (23) बताये गये।
तुफल पर आजाद हिंद एक्सप्रेस में 1,64,500 रुपये कीमत के गहने और तौफीक पर नागपुर स्टेशन पर 21,000 रुपये कीमत के मोबाइल फोन की चोरी का आरोप है।
उससे मोबाइल बरामद कर लिया गया। 30 मार्च को ट्रेन 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस के कोच B-2 में यात्रा कर रहे यात्री सोमनाथ उत्तम घोष (भारतीय सेना) की पत्नी का लेडीज पर्स चोरी कर लिया गया। इसमें सोने की अंगूठी, चेन, चांदी का कड़ा और पायल समेत 1,64,500 रुपये का माल था।
सम्बंधित ख़बरें
पैंगोलिन संरक्षण में ताडोबा की अनोखी पहल, रेडियो टेलीमेट्री से होगी निगरानी
नासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई
वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज
मंत्री गिरीश महाजन ने किया नंदिनी नदी का निरीक्षण, चौड़ीकरण और जल प्रवाह के दिए निर्देश
औरंगाबाद में बेचा चोरी का माल
घटना रात करीब 2:30 बजे वर्धा स्टेशन पर हुई थी। रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस और अपराध जांच शाखा (सीआईबी) द्वारा सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से पाया कि आरोपी तुफल इस ट्रेन में नागपुर नागपुर से सवार हुआ था।
पहचान और तकनीकी जांच के बाद उसे भुसावल स्टेशन पर दबोचा गया, पूछताछ में उसने चोरी की कबूली दी। तुफल आदतन अपराधी है और अन्य कई चोरियों में भी शामिल रहा है।
वह सामान्य टिकट लेकर यात्रा करता था तथा अवैध रूप से वातानुकूलित कोचों में प्रवेश कर चोरी करता था। चोरी के बाद बीच के किसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो जाता था। पुछताछ में उसने बताया कि उक्त चोरी का माल उसने औरंगाबाद में एक ज्वैलर को बेचा है।
2 दिन पहले प्लेटफॉर्म 4 से चोरी किया था यात्री का मोबाइल
2 दिन पहले प्लेटफॉर्म 4 पर यात्री के मोबाइल फोन के चोरी मामले में तौफीक को अरेस्ट किया गया। आरपीएफ की दोनों टीमों ने नागपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध से पूछताछ की तो वह घबरा गया।
तलाशी लेने पर उसके पास 21,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन मिला। इसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
कड़ी पूछताछ में उसने 2 दिन पहले प्लेटफॉर्म 4 पर सो रहे एक यात्री से मोबाइल फोन चोरी करने की कबुली दी।
यह भी पढ़ें:-मनपा बजट में बड़ा फेरबदल: नागपुर मनपा परिवहन विभाग का बजट 524 से बढ़कर 640 करोड़ तक पहुंचने की तैयारी
दोनों आरोपियों को लोहमार्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जिनके खिलाफ पहले ही अज्ञात आरोपियों के तौर पर मामले दर्ज थे। दोनो कार्रवाइयां सीनियर डीएससी मनोज कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
