विश्व किडनी दिवस: CR नागपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 146 रेलकर्मियों ने सीखे किडनी स्वास्थ्य के टिप्स
नागपुर में किडनी स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम में 146 रेलकर्मियों ने भाग लिया। जानें किडनी रोगों की रोकथाम के टिप्स।
Nagpur Health Awareness News: विश्व किडनी दिवस के अवसर पर मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में रेलवे कर्मचारियों को किडनी स्वास्थ्य और किडनी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी दिन अजनी, आमला, जुन्नारदेव और वर्धा की स्वास्थ्य इकाइयों में भी डॉक्टरों द्वारा जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। कुल 146 रेलवे कर्मचारियों ने भाग लेकर किडनी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
यह कार्यक्रम प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. ममता शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंडल स्तर पर कार्यक्रम का समन्वय मंजूषा माटे और संजय सावले ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
मुख्य कार्यक्रम मंडल रेल चिकित्सालय, नागपुर में आयोजित किया गया, जहां चिकित्सक डॉ. समला श्रवण ने ऑडियोविजुअल प्रस्तुति के माध्यम से किडनी के कार्य, किडनी रोगों के लक्षण, प्रारंभिक पहचान, बचाव के उपाय और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने स्वस्थ किडनी के लिए अपनाए जाने वाले 8 गोल्डन रूल्स पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
