नागपुर: खुद को पत्नी बताकर व्यापारी से 10 करोड़ की ठगी, बेसा-बेलतरोड़ी की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा
Nagpur Fraud News: नागपुर में एक महिला ने रेलवे कर्मचारी की फर्जी पत्नी और वारिस बनकर व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेरफेर का मामला दर्ज किया ह
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Nagpur Property Fraud News: प्रॉपर्टी बाजार में हड़कंप मचा देने वाला एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला नागपुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद को जमीन के असली मालिक की पत्नी बताकर और फर्जी वारिसदार पेश कर एक बड़े व्यापारी को 10 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। नागपुर की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अजनी रेलवे क्वार्टर निवासी खैरुनिसा मोहम्मद समद खान के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा विवाद रेलवे कर्मचारी समद खान की बेशकीमती जमीनों से जुड़ा है। समद खान के पास नागपुर के पॉश इलाके मौजा बेसा और बेलतरोड़ी में कई एकड़ जमीन थी। इनमें मुख्य रूप से खसरा नंबर 93/24, 93/4 और 93/5 की लगभग 7 हेक्टेयर से अधिक जमीन शामिल थी। इन जमीनों पर मालिकाना हक को लेकर पहले से ही न्यायालय में कई मामले लंबित थे।
साजिश और 10 करोड़ का सौदा
शिकायतकर्ता व्यापारी ‘ठाकर’ के अनुसार, आरोपी खैरुनिसा ने एक सोची-समझी साजिश के तहत खुद को समद खान की कानूनी वारिस और पत्नी के रूप में पेश किया। जबकि वास्तविकता यह थी कि वह कानूनन उनकी पत्नी नहीं थी। आरोपी महिला ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दारोड़कर चौक स्थित सदोदय कॉम्प्लेक्स में व्यापारी ठाकर के साथ सौदा तय किया।
सम्बंधित ख़बरें
Marathi Mandatory: संजय राउत का भाषा मंत्र, जब दिल्ली में हिंदी तो महाराष्ट्र में मराठी क्यों नहीं?
टा-टा… गुडबाय ममता दीदी, Shaina NC ने बंगाल की 91% वोटिंग को बताया टीएमसी की विदाई का संदेश
Instagram Ads से फंसे 65 लोग: डोंबिवली में सस्ते फ्लैट के नाम पर 93 लाख की ठगी, बिल्डर समेत 5 पर केस
लापरवाही की बाढ़, वाहन की टक्कर से फटी जलवाहिनी, संभाजीनगर में लाखों लीटर पानी की बर्बादी
31 अगस्त 2022 को इस सौदे के एवज में खैरुनिसा ने ठाकर से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि प्राप्त की। सौदा होने के बावजूद जब जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तो संदेह पैदा हुआ। जांच में सामने आया कि जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद की बात ठाकर से जानबूझकर छुपाई गई थी।
यह भी पढ़ें:- आसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
जब व्यापारी ठाकर को एहसास हुआ कि उनके साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हुई है, तो उन्होंने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की और यह पाया कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को वारिस बताकर यह अवैध वसूली की थी। लंबी चली जांच प्रक्रिया के बाद अब कोतवाली पुलिस ने खैरुनिसा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
