प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी; दोस्त ने ही लगाया चूना, गाडगेनगर पुलिस ने दर्ज किया केस

अमरावती के गाडगेनगर में प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त मुकेश पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
amrawati-661
Published on: 
Updated on: 

Amravati Property Fraud News: अमरावती शहर के गाडगेनगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। शिकातयकर्ता नितिन बबनराव पंचमुखे 40, श्रीकृष्ण पेठ, अमरावती अपनी मां के लिए खेत खरीदना चाहते थे।

उन्होंने इसके लिए 15 लाख 50 हजार रुपये जुटाए थे, लेकिन किसी कारणवश खेत का सौदा नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार किया। नितिन ने अपने दोस्त मुकेश परमानंद पांडे वृंदावन कॉलोनी, अमरावती से प्रॉपर्टी तलाशने को कहा।

कुछ दिनों बाद मुकेश पांडे ने नितिन से अपने निजी काम के लिए 3 लाख रुपये उधार मांगे और विश्वास दिलाने के लिए ट्रेजरी ऑफिस का हवाला दिया। नितिन ने मुकेश को 3 लाख रुपये दे दिए, जिसे मुकेश ने 15 दिनों में लौटाने का वादा किया था। बाद में मुकेश पांडे ने नितिन को एक प्रॉपर्टी दिखाई और उसे खरीदने का सुझाव दिया।

नितिन ने उस प्रॉपर्टी का सौदा तय किया और मुकेश को 10 लाख रुपये अतिरिक्त दिए। इस प्रकार मुकेश पांडे के पास नितिन के कुल 13 लाख रुपये जमा हो गए। सौदा पक्का करने के लिए 100 रुपये के स्टैम्प पेपर पर वनफोर्थ इसार बयाना भी किया गया, जिसमें रजिस्टर ऑफिस अमरावती के पास स्थित एक प्लांट और हाउस का उल्लेख था। हालांकि समय बीतने के बाद भी न तो नितिन को प्रॉपर्टी मिली और न ही मुकेश ने उनके पैसे लौटाए।

जब नितिन को अपनी ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गाडगेनगर पुलिस ने नितिन पंचमुखे की शिकायत पर आरोपी मुकेश पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com