गड्ढों से परेशान नागपुर…कांग्रेस ने मनपा मुख्यालय पर किया हंगामा, दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
Nagpur Congress Protest: नागपुर में सड़कों के गड्ढों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। 8 दिन में समाधान नहीं हुआ तो तेज़ आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
- Written By: आकाश मसने
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Pothole Movement: सोमवार को सुबह नागपुर मनपा मुख्यालय में उस समय जमकर हंगामा खड़ा हो गया जब महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केतन ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी के गड्ढों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। आंदोलन की पूर्व सूचना होने के कारण मनपा मुख्यालय में पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने गड्ढों के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
यहां तक कि 8 दिनों के भीतर इस समस्या का हल नहीं निकाले जाने पर कड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। विशेषत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ही गड्ढों के जीपीएस लोकेशन के साथ प्रशासन के सामने पुख्ता सबूत भी पेश किए।
‘नागपूर तुला NMC वर भरोसा नाय का?’
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यालय के गेट के सामने ही रोके जाने के बाद वहीं प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी गई। ‘नागपूर तुला NMC वर भरोसा नाय का?’ जैसे नारों से पूरा मुख्यालय ही गूंज उठा। इसी तरह से मनपा प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। काफी समय तक नेताओं को भीतर जाने से रोके जाने के कारण कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड लांघकर भीतर घुसने का प्रयास भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
अंतत: आंदोलन उग्र होता देख पुलिस ने महासचिव केतन ठाकरे के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ताओं को मनपा आयुक्त से भेंट करने की अनुमति प्रदान की। जहां चर्चा के दौरान ठाकरे ने कहा कि भले ही महानगरपालिका सिटी के गड्ढों को भरे जाने का दावा कर रही हो लेकिन वास्तविकता कुछ और है। इस संदर्भ में सिटी के गड्ढों की जीपीएस लोकेशन सहित मनपा आयुक्त को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मरम्मत करें अन्यथा 8 दिनों में तीव्र आंदोलन
मनपा आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने 8 दिनों के भीतर इन गड्ढों की मरम्मत करने का अल्टीमेटम दिया। यदि 8 दिनों के भीतर मरम्मत नहीं की जाती है तो पुन: तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी ठाकरे ने दी। साथ ही मनपा अधिकारियों की तस्वीरें गड्ढों में लगाने की चेतावनी भी दी।
यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव के लिए नागपुर की प्रभाग रचना का ऐलान, 38 में से 4 के बदले आंकड़ें, बाकी वहीं रिपीट
केतन ठाकरे ने कहा कि सिटी का हर व्यक्ति इन गड्ढों के कारण परेशान है। प्रति दिन कहीं न कहीं इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं उजागर हो रही हैं। लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है किंतु मनपा प्रशासन केवल कागजी कार्यवाही कर रही है। आंकड़े प्रस्तुत करने की बजाय ठोस उपाय करने की मांग भी उन्होंने की।
प्रदर्शन में स्नेहा निकोसे, भावना लोणारे, सरस्वती सलामे, प्रमोद ठाकुर, देवेंद्र रोटेले, शैलेश पांडे, अभिजीत झा, रिजवान रुमवी, रोहित यादव, वसीम खान, नितिन माहुरे, राजेश गोपाले, सत्यम सोडगीर, बंडू ठाकरे, श्याम सोनेकर, करुणा घरडे, अभिषेक उसरे, मोहनिश चांदेकर, साक्षी राऊत, रक्ष्मी उईके, समीर राय, ओम तिवसकर, ओमकार उमाटे, युगल विदावत, अनुराग राऊत आदि शामिल थे।
