Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: अपराधियों पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, रात भर चलता रहा कोंबिंग ऑपरेशन, 109 अरेस्ट और 400 से अधिक से पूछताछ

लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने बुधवार रात अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। पूरी रात कोंबिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 400 से अधिक अपराधियों से पूछताछ की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 18, 2025 | 12:11 PM

अपराधियों पर पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: शहर में पिछले कुछ दिनों से हो रही हत्याओं ने पुलिस को सकते में डाल दिया है। अपराधियों में कानून या पुलिस का कोई डर नहीं है। वहीं नागरिकों में दहशत का माहौल पैदा होने से शहर में ‘जंगल राज’ की बात हो रही है। लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने बुधवार रात अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। पूरी रात कोंबिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 400 से अधिक अपराधियों से पूछताछ की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

दिलचस्प बात यह है कि इस साल अब तक शहर में 31 हत्याएं हो चुकी हैं। जैसे-जैसे शहर का तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे अपराध की घटनाएं भी बढ़ती हैं। ऐसे अपराधों को रोकना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल के अनुसार, पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने पर ही अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकती है। अपराधी या तो जेल में होना चाहिए या शहर से बाहर होना चाहिए। इसलिए सीपी डॉ. सिंगल ने लगातार कोंबिंग ऑपरेशन चलाने हेतु निर्देश दे दिए हैं।

संवेदनशील इलाकों में तलाशी

बुधवार शाम को शहर पुलिस के हद के सभी पांचों जोन के तहत आने वाले 33 पुलिस थानों की डीबी टीमों और क्राइम ब्रांच की सभी 5 इकाइयों के साथ-साथ अन्य टीमों को शहर में एक साथ तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। विशेष रूप से, झोपड़पट्टी और संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे बदमाशों पर फोकस किया गया। बुधवार रात पुलिस ने हथियार ले जाते हुए 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कुल 27 लोगों को हिरासत में लिया गया।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। भारतीय नागरिक संहिता की धारा 170 के अंतर्गत 10 अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही 7 अपराधियों से धारा 129 के तहत पूछताछ की गई तथा अच्छे आचरण का बांड लिखाया गया। मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

तड़ीपार बदमाशों पर फोकस

तड़ीपारी उल्लंघन करने वाले बदमाशों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए, पुलिस का विशेष ध्यान उन अपराधियों को पकड़ने पर था, जोन 3 में 3 तथा जोन 5 में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कोटपा अधिनियम के तहत 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 9 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 225 हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गई। इसके अलावा, हत्या, हमला और हत्या के प्रयास जैसे अपराधों में आरोपी 172 अपराधियों से पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त ने पहले ही इसी तरह के कोंबिंग ऑपरेशन चलाने के निर्देश दे दिए हैं।

Nagpur police surgical strike on criminals combing operation going on all night 109 arrests and more than 400 interrogations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 12:11 PM

Topics:  

  • Commissioner Dr Ravindra Singhal
  • Nagpur Crime Branch
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर जिले में गीला अकाल घोषित करो, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सरकार से मांग

2

RSS Rally Nagpur: 21,000 स्वयंसेवकों ने किया महाशक्ति का प्रदर्शन, भारत माता के नारों से गूंजा शहर

3

स्मार्ट मीटर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने बिजली चोरी का खोज लिया रास्ता, ऐसे करते हैं चोरी

4

‘रावण’ दे रहे हैं लोगों को रोजगार, बारिश का मंडरा रहा खतरा, नागपुर में 150 जगहों पर होगा रावण दहन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.