साइबर अपराधों से निपटने के लिए नागपुर में बनेगी आधुनिक साइबर लैब, पुलिसिंग में होंगे सुधार

Nagpur Police Facilities: नागपुर पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार शीतकालीन अधिवेशन के दौरान विशेष बैठक आयोजित करेगी।
nagpur police modernization cyber lab facilities
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए शीतकालीन अधिवेशन के दौरान विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

  • साइबर अपराधों से निपटने के लिए स्वतंत्र साइबर लैब और अत्याधुनिक जांच उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर।

  • शहर में आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली और पुलिस मुख्यालय की सुविधाओं को उन्नत करने की योजना।

Nagpur Police Modernization: बढ़ते अपराधों, साइबर चुनौतियों और जांच एजेंसियों पर बढ़ते दबाव के बीच नागपुर पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से सशक्त करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए विधानमंडल के शीत सत्र के दौरान एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आधुनिक पुलिसिंग, साइबर जांच और प्रशासनिक सुधारों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

यह जानकारी जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी वे नागपुर पुलिस बल के लिए तैयार किये 'प्रहार' क्रिकेट टर्फ और नवीनीकृत पुलिस फिटनेस सेंटर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, तीनों अपर पुलिस आयुक्त, सभी पुलिस उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एक करोड़ रुपये का फंड मंजूर

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के फिटनेस सेंटर के आधुनिकीकरण के लिए जिला नियोजन समिति के माध्यम से एक करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया। बावनकुले ने बताया कि विशेष बैठक में आधुनिक पुलिसिंग के लिए आवश्यक संसाधनों और प्रशासनिक सुधारों का विस्तृत आकलन किया जाएगा, साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए स्वतंत्र साइबर लैब और अत्याधुनिक जांच उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

nagpur police modernization cyber lab facilities
ठाणे कोपरी-पाचपाखाड़ी में आखिरी घंटे 89 हजार वोट बढ़ने का दावा झूठा, जिलाधिकारी ने बताई मतदान की पूरी हकीकत

जर्जर पुलिस आवासों के पुनर्विकास को प्राथमिकता

इसके साथ ही शहर में अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली और पुलिस मुख्यालय की सुविधाओं को उन्नत करने के प्रस्ताव भी चर्चा में शामिल रहेंगे। अधिवेशन के दौरान इन मांगों पर मंथन कर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के आवासों का मुद्दा भी बैठक के प्रमुख एजेंडे में रहेगा। शहर की अनेक पुलिस कॉलोनियों की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं जिनका पुनर्विकास जरूरी है।

nagpur police modernization cyber lab facilities
नागपुर में हवाला के नाम पर 40 लाख की ठगी, व्यापारी को थमाए नकली नोट; राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

नए आवास बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुरानी इमारतों को हटाकर नए आवास बनाने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत पुलिस हाउसिंग विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। शीतकालीन अधिवेशन में पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की अलग से समीक्षा की जाएगी।

पुलिस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी के बढ़ते दबाव के बीच पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती, एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आधुनिक फिटनेस सुविधाएं बेहद आवश्यक हैं।