Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान

POCSO Accused Demand Pizza In Lockup Nagpur: 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म के 19 वर्षीय आरोपी ने नागपुर पुलिस हिरासत में पिज्जा और गद्दे की मांग की। मेडिकल जांच से भी किया इनकार।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 06, 2026 | 10:59 AM

गर्दन पर चाकू रखकर छात्रा से यौन शोषण करने वाला आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur POCSO Case: महाराष्ट्र के नागपुर में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर यौन शोषण करने वाले 19 वर्षीय आरोपी की हरकतों ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। दिघोरी इलाके के एक किराए के फ्लैट से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया आरोपी अब पुलिस हिरासत (लॉकअप) में वीआईपी सुविधाओं की मांग कर रहा है।

आरोपी ने ना केवल अपनी मेडिकल जांच कराने से साफ इनकार कर दिया है, बल्कि पुलिस जांच में सहयोग करने और मोबाइल फोन का पासवर्ड बताने से भी मना कर दिया है। साथी वो पुलिस से अजीब सी मांग कर रहा है।

लॉकअप में पिज्जा, मैट्रिक्स गद्दे और मोर्टिन की मांग

नागपुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद लॉकअप में रखे गए आरोपी ने वहां की व्यवस्थाओं को लेकर अजीबोगरीब शिकायतें शुरू कर दीं। उसने नाश्ते में पिज्जा, स्वादिष्ट भोजन, सोने के लिए मुलायम गद्दा (मैट्रिक्स) और मच्छरों से बचने के लिए मोर्टिन और ऑल-आउट जैसी सुविधाओं की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग

गूंगी गुड़िया बयान पर नासिक में बवाल: NCP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल से सार्वजनिक माफी की मांग

चार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित

महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी

इसके साथ ही उसने लॉकअप के शौचालय की सफाई और गंदी दीवारों पर भी कड़ा ऐतराज जताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी

गर्दन पर सर्जिकल चाकू रखकर किया था छात्रा का यौन शोषण

इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पॉक्सो आरोपी ने पीड़िता को एक किराए के कमरे में बंधक बना रखा था। एएसआई दीपक मोरे की अगुवाई में जब पुलिस टीम ने मौके पर धावा बोला, तो आरोपी छात्रा की गर्दन पर धारदार सर्जिकल चाकू रखकर उसका यौन शोषण कर रहा था।

पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत फ्लैट का दरवाजा तोड़कर आरोपी को काबू में किया और पीड़ित छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला।

डिजिटल साक्ष्य छुपाने की कोशिश, सुनियोजित साजिश का अंदेशा

नागपुर के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि पीड़िता अभी गहरे मानसिक सदमे में है और उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पुलिस को पीड़िता और अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड नहीं दे रहा है, जबकि बंधक बनाने के दौरान वह दोनों फोन का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस का मानना है कि यह पूरी वारदात एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है और डिजिटल साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेन्सिक टीम की मदद ली जा रही है।

Nagpur pocso accused demands pizza mattress lockup police shocked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 10:45 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.